RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:आदि कर्मयोगी अभियान के दूसरे दिन मास्टर ट्रेनर्स ने प्रतिभागियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं में सुधार हेतु दिया प्रशिक्षण।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)09 सितंबर।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार जिले में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत आज दूसरे दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण की पद्धतियों और प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं के बारे में प्रशिक्षकों से जानकारी ली गई। साथ ही प्रतिभागियों से कार्यशाला के माध्यम से विकसित हुई समझ के विषय में फीडबैक भी लिया। इसके अलावा आज दूसरे दिन आयोजित कार्यशाला में प्रशिक्षणार्थियों को समझाया गया कि इस अभियान से जुड़कर विभिन्न विभागों के साथ सेवा का कार्य किया जा सकता है। प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्देश्य जनजातीय विकास और परिवर्तन के लिए व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सशक्त बनाना है।
इसके अलावा आज प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी दयानंद दुबे व मास्टर ट्रेनर द्वारा जानकारी दी गई कि जनजातीय समुदायों तक सरकार की योजनाएं सही तरीके से पहुंचें और उनका असली फायदा लोगों को मिले। आगे बताया गया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदाय में शासन की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना है। अनेक योजनाओं में यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे जनजातीय समुदाय को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। साथ ही प्रशिक्षकों से सजगता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया, ताकि जनजाति समुदाय के लोगों को उनके कल्याण की योजनाओं का लाभ देने हेतु सैच्यूरेट किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र परिवार वंचित नहीं रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने श्रेथा थाविसिन को थाईलैंड का प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी।

rktvnews

नाविका सागर परिक्रमा II : तारिणी ने दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में प्रवेश किया।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में किया सिटी बस सेवा का शुभारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री के मन की बात का 102 वाँ संस्करण सभी बूथो पर सुना गया।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर एवं बहोरनपुर थाना मे शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

“नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस” पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का संदेश।

rktvnews

Leave a Comment