RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: आरा NDA प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन और कार्यकता सम्मेलन का किया गया आयोजन।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 अक्टूबर। मंगलवार को स्थानीय कतिरा में आरा विधान सभा क्षेत्र से एनडीए घटक दल भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह टाइगर के नेतृत्व प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सह एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम स्थल पर पूजन मंत्रोपचार के साथ कार्यालय का उद्घाटन किया गया। महापौर इंदू देवी की अध्यक्षता में कार्यक्रम सभा संपन्न हुई ।भोजपुर जिला भाजपा के वरीय नेता सह चुनाव प्रभारी कौशल कुमार विद्यार्थी ने मंच संचालन किया। उम्मीदवार के सौजन्य से मंच पर आसीन सभी मुख्य अतिथियों और नेताओं को फूल माला और गमछा से स्वागत- सम्मान किया गया ! सभी घटक दलों के जिला एवम आरा सदर प्रखंड अध्यक्षों ,नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी विकास सह सुविधा योजनाओं , अभियानों और सुशासन कार्यक्रमों की सफलता पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि नीतीश जी के राज में बिहार के सभी तबके के लोगों का सामाजिक न्याय के साथ सर्वांगीण और संतुलित विकास हुआ हैं। नीतीश कुमार 2005 से 2025 तक आम जनता के बीच सादा जीवन ,उच्च विचार रखने वाले, ईमानदार ,कर्मठ , सुशासक,और बेदाग मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी , संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर, लोक नायक जय प्रकाश नारायण, जन नायक कर्पूरी ठाकुर , समाजवादी राम मनोहर लोहिया , लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल सहित अन्य महापुरुषों को सम्मान देने और उनके मार्ग दर्शन में कार्य करने में सदैव अग्रणी रहे हैं। सभी वक्ताओं ने सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए आम जनता के हर घर – द्वार जाकर एनडीए सरकार की विकास और सुविधा वगैरह की उपलब्धियों की जानकारी दें और अपने जनप्रिय उम्मीदवार संजय सिंह टाइगर को भारी मतों से विजई बनाएं ! सभी ने हर्षोल्लास के साथ दोनों हाथ उठाकर जीत का संकल्प लिया। सभी ने भारत माता की जय, बंदे मातरम , मोदी जी जिंदाबाद ! नीतीश जी जिंदाबाद ! एनडीए जिंदाबाद ! हमारा विधायक कैसा हो, संजय सिंह टाइगर जैसा हो ! के गगनभेदी नारे लगाए ! उत्साहित उम्मीदवार ने सभी का अभिवादन करते हुए हार्दिक आभार प्रकट किया और कहा की आरा विधान सभा क्षेत्र से हर चुनाव में भाजपा उम्मीदवार की जीत होती रही है , अबकी बार भारी मतों से जीत हासिल करनी है।
आरा नगर उतरी क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष हैपी तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभा की समाप्ति की घोषणा की ।

Related posts

भोजपुर:डॉ.बी के शुक्ला के पुत्र के असामयिक निधन पर आईएमए द्वारा शोक सभा।

rktvnews

अल हफ़ीज़ कॉलेज मे प्रति कुलपति का परीक्षा के दौरान औचक निरिक्षण।

rktvnews

भोजपुर:सजग रचनाकार संस्थान ने की बैठक ,विभिन्न विषयों पर किया विचार विमर्श।

rktvnews

दरभंगा:आम सभा, रैली/जुलूस, लाउडस्पीकर, वाहन के प्रयोग की अनुमति तथा गैर-वाणिज्यिक, सुदूर, हवाई अड्डों/हेलीपैड आदि की उपयोग की स्वीकृति/अनुमोदन हेतु एकल खिड़की व्यवस्था को किया गया स्थापित।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

चतरा:नारकोटिक्स समन्वय केंद्र (NCORD) कि जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment