RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

पीआईबी ने आम चुनाव 2024 से जुड़ी जानकारी के लिए एक मीडिया सुविधा पोर्टल का शुभारंभ किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 27 मार्च।पत्र सूचना कार्यालय ने आम चुनाव 2024 की रिपोर्टिंग करने वाले मीडियाकर्मियों के लिए समग्र सुविधा पोर्टल के रूप में विभिन्न विशेषताओं से लैस एक माइक्रोसाइट https://pib.gov.in/elect2024/index.aspx की शुरुआत की है। इस पोर्टल में निम्नलिखित विशेषताएं हैं।

1.एक डिजिटल फ्लिप बुक: इसमें विभिन्न दिलचस्प विश्लेषण और डेटा पर आधारित फीचरों का समावेश है। मीडियाकर्मी इस जानकारी का उपयोग अपने लेख लिखने के लिए कर सकते हैं।
2.इसमें उपयोगी लिंक प्रदान किए गए हैं जिनके माध्यम से पत्रकार निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के वेबसाइट के प्रासंगिक हिस्सों तक जा सकते हैं।
3.विभिन्न इन्फोग्राफिक्स को संदर्भ के रूप में प्रदान किया गया है और इससे डेटा को समझना आसान हो जाता है।
4.आम चुनाव 2024 के विभिन्न चरणों के कार्यक्रम तैयार संगणक (रेकनर) के रूप में प्रदान किए गए हैं।
5.इसमें निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की अधिसूचनाओं के बारे में अपडेट वास्तविक समय के आधार पर अपलोड किए जाते हैं।
6.आसानी से संपर्क के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर के निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के अधिकारियों के बारे में जानकारी दी गई है।
7.मीडिया गाइड सहित निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के विभिन्न निर्देशों का एक सार-संग्रह आसानी से उपलब्ध कराया गया है।
8.मीडियाकर्मियों को अद्यतन घटनाक्रमों से अवगत कराया जाएगा।

Related posts

नॉट्रेडेम का जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण संपन्न

rktvnews

सिवान सदर प्रखंड परिसर में पासपोर्ट सेवा मोबाईल वैन कैम्प का उद्घाटन।

rktvnews

दरभंगा के महात्मा गाँधी शिक्षण संस्थान, वाजितपुर में शृंखलाबद्ध मैथिली हास्य-व्यंग्य कवि सम्मेलन का किया गया आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने बीएसएनएल के प्रदर्शन की समीक्षा की, ग्राहकों की सुविधा और राजस्व सृजन पर जोर दिया।

rktvnews

भारतीय मोबाइल नंबर प्रदर्शित करके आने वाली अंतर्राष्ट्रीय फर्जी कॉलों को रोकने के लिए सरकार ने निर्देश जारी किए।

rktvnews

बेतिया:गन्ना किसानों को चीनी मिलों द्वारा देय सभी सुविधाएं ससमय एवं पारदर्शी तरीके से मिले, इसे हर हाल में करें सुनिश्चित : जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment