RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

इंदौर:अग्नि सुरक्षा के मद्देनजर होटलों और अन्य संस्थानों की जांच की मुहिम जारी।

RKTV NEWS/इंदौर (मध्यप्रदेश)27 मार्च।इंदौर में अग्निशमन व्यवस्थाओं में सुधार के लिये कारगर प्रयास किये जा रहे है। जिले में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये सुरक्षा उपायों को मजबूत बनाया जा रहा है। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम राऊ विनोद राठौड़ ने तहसीलदार नारायण नांदेडा एवं नगर पालिका राऊ के सीएमओ एवं अन्य ऑफिसर के साथ अग्निशमन यंत्रो, सुरक्षा उपकरणों एवं फायर सेफ्टी की सुरक्षा के लिए विभिन्न संस्थानों की जांच की ।
एसडीएम विनोद राठौड़ ने बताया कि राऊ क्षेत्र के विभिन्न होटलों की जांच की गई। जांच में सुरक्षा प्रबंधन में कमियां पाए जाने पर उन्हें नोटिस जारी किए गए और सुरक्षा प्रबंधों को आगामी 7 दिनों में व्यवस्थित और सुचारू करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि पपाया ट्री होटल राऊ चौराहा इंदौर की जाँच की गई। मापदंड अनुसार सभी उपकरण और उनका प्रमाणन पाया गया। उपकरण कार्यरत है और अद्यतन है। इस संबंध में मौके पर जॉच कर उपकरण चलवाये गए। सभी उपकरण कार्यरत पाए गए।
इसी तरह होटल द रेड मेप्पल राऊ में फायर एक्स्टिंगसुर तथा फायर सुरक्षा के संबंध में जांच की गई। जिसमें पाया गया कि होटल में जो फायर सुरक्षा उपकरण ह्यडरेंट सिस्टम, नोज़ल पाइप,आदि लगाए जा रहे है वह अभी अधूरे है। कॉरिडोर, किचन, लॉबी आदि में हीट/स्मोक स्प्रिंकलर नही लगे है। फायर संबधी कार्य पूर्ण नही है। इसलिए इनकी जांच नही हो सकी। मात्र फायर एक्सटिंगसुर की सुरक्षा के भरोसे होटल चल रहा है। किचन और होटल के वेस्ट के निराकरण की व्यवस्था भी उचित नही है। होटल को 07 दिवस का नोटिस जारी किया है । 07 दिन में कार्य पूर्ण नही होने पर होटल में बुकिंग पर रोक लगाई जाएगी
इसी प्रकार होटल एनराइज़ राऊ में फायर सिस्टम ही कार्यरत नही। जांच नही हो सकी। जाँच में पाया गया कि होटल में फायर सुरक्षा हेतु ह्यडरेंट, स्प्रिंकलर, आदि व्यवस्था है परन्तु इन सबको चलाने वाली मोटर व्यवस्था ही ख़राब है। इस कारण इस होटल के फायर सिस्टम की जाँच नही की जा सकी। होटल को दो दिवस का समय दिया गया है। दो दिवस में व्यवस्था ठीक करने का नोटिस दिया गया है। अन्यथा होटल में गेस्ट की बुकिंग पर रोक लगेगी।

Related posts

व्यंग्य😜छुट्टे की औकात से बाहर आया पंच सउवा नोट:रवींद्र पांडेय

rktvnews

लद्दाख में सिंधु नदी घाटी की झील के तलछट के रिकॉर्ड से 19 से 6 हजार साल पहले की जलवायु भिन्नता को समझने में मदद मिली

rktvnews

भोजपुर जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारियों को लंबित दाखिल खारिज के मामले को जल्द से जल्द निपटाने के दिए निर्देश।

rktvnews

शहीद के परिजनों से मिले भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा।

rktvnews

डिप्टी सीएम ने विशेष शाखा अभिसूचना परियोजना का किया स्थलीय निरीक्षण,कार्यदाई संस्था को कार्य गुणवत्ता से करने के दिए निर्देश!पुलिस लाइन परियोजना परिसर में डिप्टी सीएम ने किया पौधारोपण।

rktvnews

भोजपुर:डुमरिया पैक्स अध्यक्ष पद पर श्याम कुमार मोनू निर्वाचित।

rktvnews

Leave a Comment