RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उज्जैन:जिले में स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर ने आदेश जारी किये।

उज्जैन कलक्टर नीरज कुमार सिंह(फाइल फोटो)

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)26 मार्च ।मध्य प्रदेश शासन की अधिसूचना द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने वर्ष 2024 के लिये जिले की तहसीलों में स्थानीय अवकाश घोषित किये हैं।
आदेश के तहत सम्पूर्ण उज्जैन जिले में शनिवार 30 मार्च को रंगपंचमी, मंगलवार 27 अगस्त को तहसील बड़नगर में भादवा के प्रथम सोमवार सवारी के दूसरे दिन, सोमवार 2 सितम्बर को उज्जैन व घट्टिया तहसील में महाकालेश्वर की शाही सवारी के अवकाश घोषित किये हैं। इसी तरह सोमवार 2 सितम्बर को तराना तहसील में श्री तिलभांडेश्वर महादेव की शाही सवारी एवं तराना में ही शुक्रवार 13 सितम्बर को तेजा दशमी का स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इसी तरह शुक्रवार 11 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी/नवमी के उपलक्ष्य में तहसील महिदपुर, खाचरौद, नागदा में व शुक्रवार 1 नवम्बर को दीपावली के दूसरे दिन तहसील उज्जैन, घट्टिया, खाचरौद, महिदपुर, बड़नगर, नागदा में स्थानीय अवकाश घोषित किये गये हैं।

Related posts

क्या किसी की भूख की तस्वीर लेना जरूरी है? “सोशल मीडिया युग में करुणा की कैद”।

rktvnews

सारण:Know Your Police प्रोग्राम के तहत सारण पुलिस की नई पहल।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने शब-ए-बरात के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

बक्सर: मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में की गई विभागीय समीक्षा।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:”मेरा वोट-मेरा भविष्य” के गुंजयमान नारों के साथ जीविका दीदी ने निकाली जागरूकता रैली।

rktvnews

दुमका:हाईवे किनारे स्थित 61 विद्यालयों में बनेगी चहारदीवारी, डीएमएफटी बैठक में उपायुक्त का निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment