RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:हाईवे किनारे स्थित 61 विद्यालयों में बनेगी चहारदीवारी, डीएमएफटी बैठक में उपायुक्त का निर्देश।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)07 मार्च।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएमएफटी (District Mineral Foundation Trust) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएमएफटी के माध्यम से जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि डीएमएफटी से संचालित सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। साथ ही जिन कार्यों का निष्पादन पूरा हो चुका है, उन्हें संबंधित विभाग को यथाशीघ्र हैंडओवर करने का भी निर्देश दिया गया।
बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा हाईवे के किनारे अवस्थित 61 विद्यालयों में चहारदीवारी निर्माण का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। इस पर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी चिन्हित विद्यालयों में चहारदीवारी का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए। इसके अलावा 11 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष (एडिशनल क्लासरूम) निर्माण तथा 23 विद्यालयों में बालिकाओं के लिए शौचालय (गर्ल्स टॉयलेट) निर्माण का भी निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के लिए डीएमएफटी के माध्यम से तीन एंबुलेंस क्रय करने का भी निर्देश दिया, ताकि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ किया जा सके।
उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 19 सितंबर 25

rktvnews

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने।

rktvnews

पटना:मास्टर ट्रेनर्स के लिए दो-दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ ।

rktvnews

चतरा:राजस्व संग्रहण में चतरा का उत्कृष्ट प्रदर्शन, अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।

rktvnews

पटना:न्यायालय में भगवान श्री चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित की जाय : लक्ष्मण

rktvnews

बागपत:खाध सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिलाधिकारी ने की जिला स्तरीय बैठक।

rktvnews

Leave a Comment