RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

इंदौर:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए संसदीय क्षेत्र की संस्कृति के अनुरूप चुनावी काका एवं चुनावी काकी “शुभंकर” का अनावरण किया गया।

RKTVNEWS/इंदौर ( मध्यप्रदेश) 23 मार्च।झाबुआ जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान (जिला नोडल स्वीप) के मार्गदर्शन में 22 मार्च 2024 को लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए संसदीय क्षेत्र के रतलाम, झाबुआ एवं अलीराजपुर की संस्कृति के अनुरूप चुनावी काका एवं चुनावी काकी “शुभंकर” का अनावरण किया गया।
स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने, मताधिकार के लिए प्रेरित करने एवं लोकसभा निर्वाचन- 2024 हेतु निर्धारित मतदान दिवस 13 मई, 2024 को अधिक से अधिक मतदान कराये जाने के दृष्टिकोण से “शुभंकर” का उपयोग सुनिश्चित करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला नोडल स्वीप द्वारा अपील की गयी।
इस दौरान अपर कलेक्टर एस.एस.मुजाल्दा , उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण दर्रो, समस्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, डिप्टी कलेक्टर रीतिका पाटीदार, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश वर्मा एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

पुलिस ने शाहपुर में किया फ्लैग मार्च।

rktvnews

इतिहास के पन्ने

rktvnews

मध्यप्रदेश:सिंग्रामपुर में रानी दुर्गावती के अभूतपूर्व योगदान के सम्मान में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक।

rktvnews

उमरिया:कलेक्टर ने स्व-गणना पोर्टल पर पंजीकरण कर जिलेवासियों को सक्रिय भागीदारी निभाने कि अपील की

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने बाइक चला की तिरंगा यात्रा की शुरूआत।

rktvnews

लखीसराय :प्रखंड सह अंचल कार्यालयों की साफ़ –सफाई की कमान जीविका दीदियों को,हलसी प्रखंड कार्यालय से हुआ शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment