शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 6 सितम्बर। जन्माष्टमी और चेहल्लुम के मद्देनजर पुलिस ने भोजपुर जिले के शाहपुर में फ्लैग मार्च किया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी सहित पुलिस पदाधिकारियों और सशस्त्र पुलिस बल ने थाना से बाजार होते हुए हरि नारायण इंटर कॉलेज तक, शाहपुर-करनामेपुर सड़क और शाहपुर-बनाही सङक पर फ्लैग मार्च किया। साथ ही पुलिस ने लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में खुशी-खुशी परंपरागत रूप से जन्माष्टमी और चेहल्लुम का पर्व मनाने की अपील की।
previous post
