RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षणनिर्वाचन

गया:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा टेकारी विधानसभा के डिस्पैच सेन्टर टेकारी राज इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया।

RKTV NEWS/गया (बिहार)20 मार्च।आगामी लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर ज़िले में निष्पक्ष एव शांति वातावरण में चुनाव कार्य सम्पन्न करवाने के लिये कई आवश्यक कार्य किये जा रहे। मतदाताओं को भी जागरूक करवाने के उद्देश्य के अनेकों काम किये जा रहे हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा मंगलवार को टेकारी विधानसभा के डिस्पैच सेन्टर टेकारी राज इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया। टेकारी विधानसभा में कुल 357 बूथ हैं। कुल 34 सेक्टर अधिकारी हैं। इसी कॉलेज में ईवीएम कमिसनिंग भी किया जाएगा। डीएम ने कहा कि वाहन पड़ाव के लिये इसी कॉलेज के विपरीत दिशा में बड़े मैदान में एक तरफ बूथ वार वाहनों को टैग कर खड़ा करवाये। ईवीएम डिस्पैच के दौरान पर्याप्त कर्मियों एव मैन पावर की व्यवस्था रखे साथ ही सामग्रियों की भी व्यवस्था प्रॉपर रखे। कम से कम 10 काउंटर का निर्माण कर ईवीएम डिस्पैच करे, ताकि काम समय मे सभी को ईवीएम सहित अन्य सामग्री का वितरण किया जा सके। माइक/ पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से अनाउंसमेंट की पूरी व्यवस्था रखे। मैदान में पेयजल व्यवस्था एव टॉयलेट की पूरी व्यवस्था रखे। बैरिकेडिंग मजबूती से बनवाये।
निरीक्षण में सहायक समाहर्ता आशीष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी टिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टेकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी टिकारी, अंचलाधिकारी टिकारी, थानाध्यक्ष टिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

अत्रि ऋषि की साधना उच्च कोटि की थी : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

भाजपा भोजपुर युवा मोर्चा ने चलाया जिले में स्वच्छता अभियान।

rktvnews

मतदाता समृद्ध लोकतांत्रिक परम्पराओं के संवाहक हैं :मतदाता शशि मिश्र

rktvnews

भोजपुर : सहयोग शिविर मे कार्यों का हुआ निष्पादन! शाहपुर प्रखंड के चार पंचायत मे लगा शिविर।

rktvnews

राजस्थान:राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य आमजन को राहत- उप मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर पैंथर क्रिकेट क्लब ने आरा क्रिकेट अकादमी बी को 58 रनों से हराया।

rktvnews

Leave a Comment