RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

खराब हेयर कट के लिए 2 करोड़ रूपए का मुआवजा बहुत ज्यादा- सुप्रीम कोर्ट

RKTVNEWS ,सुप्रीम कोर्ट ने को राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (NCDRC) के एक आदेश को रद्द कर दिया है। आयोग ने एक लेडी मॉडल को दो करोड़ रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया था, जिसने ख़राब हेयरकट और ख़राब हेयर ट्रीटमेंट की शिकायत की थी, जिसे उन्होंने दिल्ली के एक 5-सितारा होटल में कराया था। मुआवजे की राशि के नए सिरे से निर्धारण के लिए मामले को एनसीडीआरसी को वापस भेजते हुए जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस विक्रम नाथ की खंडपीठ ने कहा कि निर्धारण साक्ष्य पर आधारित होना चाहिए और केवल प्रतिवादी उपभोक्ता के दावों पर आधारित नहीं होना चाहिए।प्रतिवादी आशना रॉय ने 12 अप्रैल, 2018 को होटल आईटीसी मौर्या के सैलून में गईं थी। उनकी नियमित हेयरड्रेसर/स्टाइलिस्ट उपलब्ध ना होने के कारण उन्होंने दूसरे स्टाइलिस्ट से हेयर कट और ट्रीटमेंट लिया था। वह उस स्टाइलिस्ट की सर्विस पर पहले भी नाखुशी जाहिर कर चुकी थी। हालांकि मैनेजर के आश्वासन पर कि उन्होंने काफी सुधार किया है, वह नए स्टाइलिस्ट से सर्विस लेने के ‌लिए तैयार हुई थी।

Related posts

चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता के सख्त कार्यान्वयन के निर्देश जारी किए।

rktvnews

संस्कृति पर्व का अप्रतिम विशेषांक चक्रस्थ अयोध्या!अयोध्या आंदोलन की नायिका साध्वी रितंभरा ने किया लोकार्पण।

rktvnews

भोपाल:केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री शाह से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मुलाकात

rktvnews

माँ कालरात्रि: असुरों की काल हैं देवी महाकाल रात्रि।

rktvnews

भोजपुर: व्यवसायियों के बीच पहुंची रितु जायसवाल,सुदामा प्रसाद के पक्ष में एकजुट होने का किया आह्वाहन।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आदिवासी समाज के नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह में उद्बोधन।

rktvnews

Leave a Comment