RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:वन स्टॉप सेंटर देवघर ने यूआईडी (Aadhaar) बायोमेट्रिक तकनीक से दो खोई हुई महिलाओं को उनके परिवारों से मिलाया।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)15 अक्टूबर।वन स्टॉप सेंटर, देवघर ने एक सराहनीय मानवीय पहल करते हुए दो खोई हुई महिलाओं का सफलतापूर्वक पता लगा लिया है। इन महिलाओं को उनके बिछड़े परिवारों से पुनः मिलाने में यु०आई०डी० कार्यालय देवघर एवं यु०आई०डी० क्षेत्रीय कार्यालय, रांची की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। प्रशासन ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए दोनों महिलाओं के बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) के जरिए उनकी सही पहचान और घर के पते को सफलतापूर्वक ट्रैक किया है।

इस विशेष अभियान के तहत पहली महिला की पहचान डिम्पी कुमारी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कोलकाता, पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। यूआईडी सेल से प्राप्त रिकॉर्ड के अनुसार उनका पता डॉ. लाल मोहन भट्टाचार्जी रोड, एंटाली, सर्कस एवेन्यू, जिला कोलकाता (पिनकोड 700014) पाया गया है। वहीं दूसरी महिला की पहचान वंदना मोंडल के रूप में हुई है, जिनका घर पड़ोसी जिले जामतारा, झारखंड में ट्रैक किया गया है। वह जामतारा के मिहिजाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुशियारा और पोस्ट केवटजाली (पिनकोड 815354) की निवासी हैं।।वन स्टॉप सेंटर और यूआईडी सेल के इस संयुक्त और तकनीकी प्रयास से दोनों महिलाओं के परिवारों का सटीक विवरण मिल गया है, जिससे उन्हें अपने करीबियों से दोबारा मिलने में बहुत बड़ी मदद मिलेगी।

Related posts

नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में पैक्स को सशक्त करने के लिए बैठक आयोजित।

rktvnews

रायपुर : जल जगार अभियान की हुई शुरूआत।

rktvnews

भोजपुर:डॉ राजेन्द्र प्रसाद के आदर्शों से ही राजनीति की शुद्धि संभव :आचार्य भारतभूषण

rktvnews

जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था बढ़ी और कारोबारियों को मिली सहूलियत: सी डी शर्मा

rktvnews

उपविकास आयुक्त नवादा ने स्पाईरेषनल डिस्ट्रिक्ट के अन्तर्गत कृत कार्याें के संबंध में प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

पटना:गंगा किनारे शहरवासीयों ने लिया 1 जून को मतदान करने की शपथ,दीप जलाकर मतदान के पर्व को बनाया गया यादगार।

rktvnews

Leave a Comment