RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

पूर्वी चंपारण:अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग ने जारी किया 24 x7 कंट्रोल रूम नंबर ।

RKTV NEWS/पूर्वी चंपारण (मोतिहारी)17 मार्च।लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं भय मुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग पूर्वी चंपारण, समाहरणालय मोतिहारी स्थित संयुक्त आयुक्त राज्य कर के कार्यालय में 24×7 कंप्लेंट मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। यह कंट्रोल रूम 06252- 246007, 06252- 246008 एवम 06252-24 6009 पर 24 घंटे कार्यरत रहेगा। संयुक्त आयुक्त राज्य कर के द्वारा बताया गया है कि लोकसभा निर्वाचन को प्रभावित करने वाले किसी भी कारक के विरुद्ध इन नंबरों पर सूचना किसी भी व्यक्ति के द्वारा जिला के किसी भी हिस्से से दी जा सकती है।उन्होंने बताया है कि शराब या मादक पदार्थों के परिवहन एवम बिक्री, हथियार का प्रदर्शन, भय पैदा करने वाली स्थिति, मतदाताओं को डराने धमकाने या प्रलोभन देने जैसी शिकायतों को इन नंबरों पर दी जा सकती है। प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निष्पादन करने के लिए जिला में 39 फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम गठित है जो क्षेत्र में लगातार सक्रिय है।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी।

rktvnews

रांची:ठाकुरगांव थाना से संबंधित मामले में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची राहुल कुमार सिन्हा ने दी अभियोजन की स्वीकृति।

rktvnews

भोजपुर:मशरूम उत्पादन से ग्रामीण महिलाओं का होगा आर्थिक विकास:कृषि वैज्ञानिक डा राम नरेश

rktvnews

मध्यप्रदेश: उज्जैन:जिले की बैंकों के कारोबार के समय में परिवर्तन।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 77वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश।

rktvnews

आपातकाल लागू करना हमारे इतिहास का सबसे काला दौर: उपराष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment