RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:महिला कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा विश्व उपभोक्ता दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता।

उपभोक्ता की सतर्कता से नहीं होगी जान माल की हानि:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 मार्च।16 मार्च को विश्व उपभोक्ता दिवस पर महंत महादेवा महिला कॉलेज आरा, में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा पोस्टर कंपटीशन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या प्रोफेसर मीना कुमारी ने किया। इस अवसर पर छात्रों के बीच पोषण कंपटीशन का आयोजन किया गया।।कार्यक्रम का संचालन करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ सुप्रिया झा ने बताया कि उपभोक्ता कौन है, उपभोक्ता की हितों की रक्षा तथा उनके अधिकारों के बारे में पूर्ण जानकारी दी।सजग उपभोक्ता को कोई बेवकूफ नहीं बना सकता। इसी जागरूकता को लेकर कंपटीशन कराया गया।
प्राचार्या ने कार्यक्रम में सम्मिलित सभी छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हर उपभोक्ता को पैसे का सही उपयोग करना चाहिए और लिया गया सामान सही होना चाहिए। इसके लिए सामानों पर दिए गए निर्देश को पढ़ना जरूरी है। केवल आकर्षक, लुभावने विज्ञापन या कभर देखकर सामान लेना ना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है ना अर्थ के मामले में बल्कि जान माल का खतरा हो सकता है। मूल्य और एक्सपायरी डेट भी गड़बड़ किया जाता है। खाने पीने की समान के लिए तो बहुत ही जरूरी है। गलत पर तत्काल शिकायत करनी चाहिए।
धन्यवाद ज्ञापन डॉ अमरेश कुमार ने किया। प्रथम स्थान खुशी कुमारी, द्वितीय स्थान अदिति और तृतीय स्थान मधुमिता कुमारी ने प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षक ,शिक्षकेत्तर कर्मचारी और छात्राएं उपस्थित थी।

Related posts

देहरादून: मुख्यमंत्री ने ग्रहण की भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की आजीवन सदस्यता।

rktvnews

चतरा नगर परिषद के अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 11 मार्च 26

rktvnews

अग्निपथ योजना को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज।

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग ने दूरदर्शन और आकाशवाणी पर नि:शुल्कल प्रसारण/टेलीकास्ट समय के लिए राष्ट्रीय और राज्य पार्टियों को डिजिटल वाउचर आवंटित किए।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:”बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का हनन “शीर्ष अदालत का ऐतिहासिक फैसला :निदेशक सुनिता सिंह

rktvnews

Leave a Comment