RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमिटी की बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 मार्च।लोकसभा आम निर्वाचन एवं विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिला पदाधिकारी भोजपुर की अध्यक्षता में जिला स्थायी समिति (स्टैंडिंग कमिटी )की बैठक सभी राजनैतिक दलों के अध्यक्ष /सचिव एवं स्टैंडिंग कमिटी के सभी सदस्यों के साथ किया गया!उक्त बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेस नोट जारी होने के साथ ही सम्पूर्ण जिला अंतर्गत “आदर्श आचार संहिता “प्रभावी हो गया!
32-आरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं 195-अगिआँव (SC) विधानसभा उपचुनाव हेतू भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सातवें चरण में मतदान का तिथि 1.6.2024 जबकि मतगणना की तिथि 04.6.2024 है!
सभी राजनैतिक दलों के अध्यक्ष /सचिव से अनुरोध किया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निदेश के आलोक में आदर्श आचार संहिता का शत प्रतिशत अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे!सभी प्रकार के पोस्टर /बैनर को अविलम्ब हटा दिया जाना है!
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त, भोजपुर, अपर समहर्ता भोजपुर,उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर,सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने निर्वाचन के दौरान प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर, पुलिस बल एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक ली।

rktvnews

भोजपुर:मध्य एवं माध्यमिक विद्यालयों में “मतदाता शपथ” कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

रायपुर : नन्हे मुन्ने बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्र में मिल रही शीतल हवा।

rktvnews

आईएनएस त्रिशूल ने टोमासीना बंदरगाह का दौरा किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : प्रदेश सरकार के प्रयासों से हो रहा है महिला सशक्तिकरण:उद्योग मंत्री, लखन लाल देवांगन

rktvnews

शिक्षक दिवस विशेष” शिक्षक सम्मान”! गुरु का सामाजिक प्रतिष्ठा में होता था अलग स्थान:जय प्रकाश पाठक

rktvnews

Leave a Comment