RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मध्य एवं माध्यमिक विद्यालयों में “मतदाता शपथ” कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा )12 अक्टूबर। शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विभिन्न मध्य एवं माध्यमिक विद्यालयों में “मतदाता शपथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मतदान की महत्ता को समझते हुए यह शपथ ली कि वे स्वयं जब मतदान करने योग्य होंगे तो मतदान अवश्य करेंगे और अपने परिवार तथा समुदाय के सभी योग्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने “मेरा वोट – मेरा अधिकार” के संकल्प को आत्मसात करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना तथा युवाओं और नागरिकों में लोकतांत्रिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Related posts

देहरादून: मुख्यमंत्री ने किया दैनिक भास्कर न्यूज़ ऐप का लोकार्पण।

rktvnews

G-20 भारत-फ्रांस संयुक्त वक्तव्य।

rktvnews

बक्सर एसपी ने ब्रह्मपुर थानेदार सहित अन्य पुलिस कर्मियों को किया निलंबित, एफआईआर दर्ज करने के दिए आदेश!मामला थाने में जब्त शराब के अतरिक्त अवैध शराब रखने का।😲

rktvnews

इंग्लैंड के किंग की ताजपोशी के गवाह बने भोजपुर के लाल “प्रसिद्ध उद्योगपति सह समाजसेवी अजय सिंह”!साझा की तस्वीरें।

rktvnews

राजकीय सम्मान के साथ रतन टाटा को दी गई आखरी बिदाई।

rktvnews

चतरा: डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment