RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी चंपारण:जिला अभिसरण समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/पूर्वी चंपारण(मोतिहारी)16 मार्च।
आज आई सी डी एस, महिला एवं बाल विकास निगम जिला प्रशासन के तत्वधान में समाहरणालय स्थित राधा कृष्ण भवन मोतिहारी में उपविकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला अभिसरण समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष और उपस्थित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारीयो के साथ “पोषण भी, पढ़ाई भी” शपथ पत्र पढ़ कर किया गया।
उपविकास आयुक्त की अध्यक्षता मे बाल विवाह के रोकथाम हेतु निर्देश वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम दिया गया कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी/ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को आगामी अक्षय तृतीया के अवसर पर अनुमानतः समुदाय में ज्यादा बाल विवाह होने की आशंका होती है ।इसलिए बाल विवाह निषेध हेतु सभी अनुमंडल पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की बाल विवाह की रोकने के लिए सभी धर्म गुरुओं से संपर्क स्थापित कर बाल विवाह रोकने का प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि हमारे जिला में बाल विवाह का जो आंकड़ा है वह काफी चौंकाने वाला है। बाल विवाह को कम करने का प्रयास सभी विभाग के द्वारा करने की जरूरत है। उन्होंने बाल विवाह से संबंधित सभी विभागों को 10 मई को होने वाले अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह रोकने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया।
विदित हो की अनुमंडल स्तर पर अनुमण्डल पदाधिकारी और प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बाल विवाह हेतु नोडल पदाधिकारी नामित है।
इस अवसर पर आईसीडीएस डीपीओ कविता कुमारी द्वारा निर्देशित किया गया की आईसीडीएस निदेशालय, पटना के द्वारा जारी गतिविधियां का कैलेंडर तय गई है, तय कैलेंडर के आलोक में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने का निर्देश दिया गया प्रभात फेरी चौपाल का आयोजन गोष्टी माता समूह का बैठक मोटे अनाज के प्रयोग पर चर्चा कर जन आंदोलन डैसबोर्ड पर जन आंदोलन डैशबोर्ड पर शत प्रतिशत एंट्री करना सुनिश्चित करेंगे।
अन्य गतिविधियों के साथ-साथ मतदाता जागरूकता अभियान का भी कार्यक्रम सभी आँगन वाड़ी केंद्रों में करना है।

Related posts

भोजपुर:बड़हरा प्रखंड अंतर्गत बड़हरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाया गया दिव्यांग शिविर।

rktvnews

भोजपुर: पूर्व केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह ने किया क्षेत्र भ्रमण।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:विद्यालयों में पेयजल की समुचित व्यवस्था करें : जिला पदाधिकारी

rktvnews

भोपाल:जनजातीय कल्याण के सरकार कर रही प्रभावी प्रयास : राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर: दिलराज प्रीतम ने जदयू के सदस्यता अभियान का किया खुलासा ,कहा माले के किसी भी सदस्य ने नहीं ली सदस्यता।

rktvnews

गिरीडीह:नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रशासन सख्त: खंडोली मोड़ पर ड्रिंक एंड ड्राइव जांच, 1.23 लाख रुपया जुर्माना वसूला गया।

rktvnews

Leave a Comment