RK TV News
खबरें
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीय

एनडीआरएफ की टीम बचाव और राहत कार्य के लिए तुर्की गई

गृह मंत्रालय के द्वार जारी विज्ञप्ति के अनुसारभारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश के अनुसार, आज राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 101 कर्मियों वाली दो टीमों को विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वायड और सभी आवश्यक उपकरणों के साथ 06 फरवरी 2023 को बड़े पैमाने पर भूकंप से तबाह हुए तुर्की के प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए भारतीय वायु सेना की विशेष उड़ानों से तुर्की भेजा गया है। एनडीआरएफ की टुकड़ी का नेतृत्व कमांडेंट श्री गुरमिंदर सिंह कर रहे हैं, साथ ही आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए डॉक्टर और पैरामेडिक्स भी हैं। टीमें हर तरह से सक्षम हैं तथा टीमें खोज एवं बचाव और व्यक्तिगत सुरक्षा के सभी आवश्यक उपकरणों से लैस हैं। एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्यों में तुर्की के स्थानीय अधिकारियों की सहायता करेगी।

 

भारत सरकार इस संकट की स्थिति में भारत के प्रधानमंत्री द्वारा परिकल्पित भूकंप से निपटने के लिए तुर्की सरकार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

बिहार में लॉन्च होगी ‘गंगा प्रहरी आपदा मित्र योजना’ : डूबने की घटनाओं पर रोक के लिए बड़ा कदम।

rktvnews

जयपुर:सरकारी अस्पतालों में फैक्टर इंजेक्शन संकट, हीमोफीलिया मरीजों ने लगाई गुहार…..

rktvnews

नारनौल:40वीं राज्य पशु प्रदर्शनी को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:22 दिसंबर :23

rktvnews

सिवान:जिलाधिकारी द्वारा जनजातीय गौरव दिवस समारोह एवं धरती आबा- जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत अंबेडकर भवन में की गई।

rktvnews

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, दरभंगा में ‘‘मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम- 2024’’का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment