RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

खान मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 09 मार्च। खान मंत्रालय ने 08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को बहुत सारे मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ मनाया है। खान मंत्रालय के मुख्यालय में लगभग 17% महिला कर्मचारी कार्यरत हैं। वहीं भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के कार्यबल में 40% महिलाएं अपनी सेवाएं दे रही हैं।
खदानों में महिलाओं की भागीदारी वर्ष 2019 में विधि सम्मत हो चुकी है और खनन क्षेत्र में महिला कर्मचारियों की नियुक्ति 2019 के बाद से लगातार बढ़ रही है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस लैंगिक समानता के महत्व और समाज के सभी पहलुओं में महिलाओं के उत्थान की आवश्यकता को उजागर करता है। यह दुनिया भर में महिलाओं के योगदान को स्वीकार करने और लैंगिक समानता को हासिल करने की दिशा में प्रतिबद्धताओं को नवीनीकृत करने का समय है। इन आदर्शों के अनुरूप, “नारी शक्ति” को बढ़ावा देने तथा महिला नेतृत्व को विस्तार देने के लिए भारत सरकार का समर्पण ही इस अंतर्राष्ट्रीय गतिविधि के महत्व को प्रदर्शित करता है। भारत सामाजिक प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानकर, वैश्विक मंच पर लैंगिक समानता और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
खान मंत्रालय ने इस विशेष दिन को मनाने के लिए नई दिल्ली में शास्त्री भवन स्थित अपने मुख्यालय में मंत्रालय की महिला अधिकारियों की विभिन्न गतिविधियों के साथ इस दिन को मनाया। महिला अधिकारियों द्वारा माइंड गेम, सांस्कृतिक प्रदर्शन आदि के साथ-साथ इंटरैक्टिव खेल भी खेले गए। खान मंत्रालय की संयुक्त सचिव फरीदा एम. नाइक ने इस समारोह की अध्यक्षता की। मंत्रालय के ‘नारी शक्ति’ कार्यक्रम की शुरुआत केक काटने के साथ हुई। संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के लिए विषय-वस्तु को ‘महिलाओं में निवेश: प्रगति में तेजी लाने’ के रूप में नामित किया है, जिसमें आर्थिक अशक्तता को दूर करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जबकि वर्ष भर के लिए अभियान का विषय ‘समावेशन को प्रेरित करना’ है। खान मंत्रालय इसे स्वीकार करते हुए कार्यस्थल के भीतर “नारी शक्ति” या महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने को प्राथमिकता दी है।

Related posts

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव समारोह!मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से किया सीधा संवाद।

rktvnews

भोजपुर:बरसात पूर्व पुल निर्माण कर आवागमन बहाल हो : राजेश्वर पासवान

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री की अभिनव पहल : शासकीय स्कूलों में शुरू हुई पालक-शिक्षक बैठक।

rktvnews

नवजात बच्ची को जिलाधिकारी ने दिया नाम।

rktvnews

संत विनोबा की 128वीं जयंती मनायी गयी!स्वतंत्रता आंदोलन के अजेय योद्धा थे संत विनोबा भावे:पूर्व कुलपति आचार्य धर्मेंद्र

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल से BHISHM थिंक टैंक के सदस्यों ने की भेंट।

rktvnews

Leave a Comment