RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

सीतामढ़ी:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पर डुमरा हवाई फील्ड में कई कार्यक्रम हुए आयोजित।

RKTV NEWS/सीतामढ़ी (बिहार)09 मार्च।जिला मुख्यालय स्थित डुमरा हवाई फील्ड में जिला प्रशासन सीतामढ़ी और महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग द्वारा 08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत जगरुकता कार्यक्रम आयोजित की गई | कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर उप विकास आयुक्त मनन राम और डीपीओ आईसीडीएस कंचन कुमारी गिरी ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त मनन राम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि नारी शक्ति की चर्चा हमारे वेद पुराणों मे भी की गई है| महिला राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है| महिलाओं को समाज में समान अधिकार और सम्मान प्रदान करके ही हम एक विकसित और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। आज का दिन अपने अधिकार और कर्तव्य को जानने की जरूरत है। डीपीओ कंचन कुमारी गिरी ने बताया इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की कैंपेन थीम इंस्पायर इंक्लुजन है| इंस्पायर इंक्लुजन का अर्थ है महिलाओं के महत्व को समझने के लिए लोगों को जागरूक करना है| महिलाओं को अपने अधिकार और राष्ट्र निर्माण में अपने कर्तव्य को करने का सुझाव भी दिए | बेटा बेटी एक ही सिक्के के दो पहलू है| श्रीमती गिरी ने बालिका शिक्षा, उपलब्धि एवं किशोरी सशक्तिकरण पर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सोनवरसा, परिहार, बथनाहा, डुमरा टाइप 4 की छात्राओं को ट्रैक सूट एवं एमएचएम किट प्रदान की गई।भ्रूण हत्या, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर नुक्कर नाटकों का प्रस्तुति टीम के द्वारा किया गया | मौके पर उड़ान परियोजना यूनिसेफ व प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार, सीडीपीओ कामिनी कुमारी, मंजु कुमारी, संध्या कुमारी, रीमा कुमारी, भावना कुमारी, अर्पणा अमृता, माधुरी, सरिता कुसुम, रंभा कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका, जीविका दीदी, परिहार, बथनाहा, डुमरा, सोनवरसा प्रखंड के कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बालिका सहित परामर्शी रणधीर कुमार, देवजीत कुमार, जसवीर आदि मौजूद रहे।

Related posts

दुमका:मिनी ट्रैक्टर बना बदलाव का पहिया, मेरिला किस्कू और नंदिता देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल।

rktvnews

भारत के सबसे बड़े कोरुगेटेड पैकेजिंग मशीनरी एक्सपो का दिल्ली में 7-9 मार्च, 2024 तक विशेष आयोजन!भारत में कोरुगेटेड पैकेजिंग मशीनरी इंडस्ट्री को मिलेंगे नए आयाम।

rktvnews

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 71वां स्थापना दिवस मनाया।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर नगर पंचायत का वार्षिक बजट 2026-2027 किया गया पेश! कार्यालय सभागार मे आयोजित हुई बैठक।

rktvnews

मतदान नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवाज और अवसर देता है:वरीय अधिवक्ता,राजेश कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडे

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment