RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त को मंजूरी दे दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 07 मार्च।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महंगाई की भरपाई के लिए केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (डीआर) की एक अतिरिक्त किस्त जारी करने की मंजूरी दे दी है, जिसे 1.1.2024 से प्रभावी माना जाएगा। इसके तहत मूल वेतन/पेंशन की 46 प्रतिशत की मौजूदा दर से 4 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है।
महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दोनों के कारण सरकारी खजाने पर संयुक्त प्रभाव 12,868.72 करोड़ रुपये प्रति वर्ष होगा। इससे केंद्र सरकार के करीब 49.18 लाख कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।
यह वृद्धि स्वीकृत फॉर्मूले के अनुरूप है, जो 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है।

Related posts

सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के कैडेट्स ने उपराष्ट्रपति से भेंट की।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में 0-5 वर्ष के बच्चों के लिए विशेष आधार कार्ड कैंप का किया जा रहा है आयोजन।

rktvnews

पूर्व सैनिक संघ की मासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

रायपुर : द्वितीय चरण में नामांकन के दूसरे दिन कांकेर लोकसभा क्षेत्र में एक अभ्यर्थी ने जमा किया नाम-निर्देशन पत्र।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा द्वारा आपातकाल को काला दिवस के रुप मे मनाया गया।

rktvnews

Leave a Comment