RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

चतरा:अबुआ आवास योजना अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निष्पादन व अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय कमिटी की बैठक संपन्न।

पंचायत/प्रखण्ड/अनुमण्डल स्तर से सत्यापित हो चुके सभी योग्य लाभुकों के सूची को किया गया अनुमोदित।

चतरा/झारखंड 24 जनवरी। समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में अबुआ आवास योजना अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निष्पादन हेतु प्रथम अपीलीय कमिटी/ जिला स्तरीय कमिटी की बैठक की गई।
बैठक में मुख्य रूप से अबुआ आवास योजना अन्तर्गत प्रखंड/ अनुमंडल अपीलीय कमिटी द्वारा प्रकाशित सूची के विरूद्ध दावा आपत्ति उपरांत प्रखण्डवार कोटिवार लाभुकों की संख्या प्रतिवेदन, पंचायतवार / प्रखण्डवार वरीयता के अनुसार प्राथमिकता सूची प्रतिवेदन का बिंदुवार समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
अबुआ आवास योजना अन्तर्गत प्रखण्ड एवं अनुमण्डल अपीलीय कमिटी में प्राप्त सभी दावा आपत्ती को जिला अपीलीय कमिटी में प्रखण्डवार समीक्षा करते हुए सभी दावा आपत्ती का निराकरण किया गया।अबुआ आवास योजना अन्तर्गत प्रखण्ड अपीलीय कमिटी द्वारा शेष आवेदकों का सत्यापन पंचायतवार सलेक्ट/रिमूव कर ग्राम सभा प्रतिवेदन अपलोड करते हुए अंतिम सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया। अबुआ आवास योजना अन्तर्गत पंचायत/प्रखण्ड/अनुमण्डल स्तर से सत्यापित हो चुके सभी योग्य लाभुकों का जिला अपीलीय कमिटी द्वारा प्राथमिकता सूची पर अनुमोदन दिया गया ।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, कमिटी के संबंधित जन प्रतिनिधि,सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

नारनौल:ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने ली लोक संपर्क एवं जनपरिवेदना समिति की बैठक।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज झारखंड के हज़ारीबाग में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 59वें स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रधानमंत्री से पार्लियामेंट हाउस नई दिल्ली में मुलाकात।

rktvnews

दरभंगा:जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालयों का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:पंक्तिबद्ध होकर शिक्षकों के चरण पर गुलाल रखकर विद्यार्थियों ने लिया आशीर्वचन : प्राचार्य

rktvnews

निजी विद्यालयों के शोषण और सरकारी विद्यालयों को ध्वस्त कर रहे पदाधिकारियों पर हो कार्रवाई: राकेश रॉय।

rktvnews

Leave a Comment