RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उ0प्र0 के प्रथम मुख्यमंत्री तथा भारत के पूर्व गृह मंत्री भारत रत्न पं० गोविन्दबल्लभ पंत की पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलिअर्पित की।

RKTV NEWS/लखनऊ(उत्तर प्रदेश)07 मार्च।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री तथा भारत के पूर्व गृह मंत्री भारत रत्न पं०गोविन्द बल्लभ पंत की पुण्य तिथि पर आज यहां लोक भवन स्थित उनकी प्रतिमा के सम्मुख चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री तथा देश के पूर्वगृहमंत्री श्रद्धेय गोविन्द बल्लभ पंत जी की आज पावन पुण्यतिथि है। पंत जी ने गांधीजी द्वारा देश की आजादी के लिए समय-समय पर चलाए गए आन्दोलनों में अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया। स्वतंत्र भारत में और देश के प्रथम चुनाव के उपरान्त उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में पं० गोविन्द बल्लभ पंत ने प्रदेश के विकास की आधारशिला रखी। इसके पूर्व भी उन्होंने वर्ष 1937 में संयुक्त प्रांत के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी अमूल्य सेवाएं प्रदेश वासियों को प्रदान करते हुए आजादी के आंदोलन में सक्रिय भूमिका को बनाए रखा।
पं० गोविंद बल्लभ पंत जी को देश के गृहमंत्री पद का दायित्व दिया गया था।उन्होंने वर्ष 1955 से 1961 तक देश के गृहमंत्री के रूप में अपनी अमूल्य सेवाएं प्रदानकीं। उन्होंने राजभाषा हिंदी को सम्मान दिलाने का कार्य किया। देश के प्रति पं०गोविन्द बल्लभ पंत जी की सेवाओं के लिए वर्ष 1957 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। पं० गोविन्द बल्लभ पंत ने भारत की संविधान सभा के महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं। 07मार्च, 1961 को उनका भौतिक देहावसान हुआ।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, विधानपरिषद सदस्य भूपेन्द्र सिंह, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल सहितअन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृहव सूचना संजय प्रसाद, निदेशक सूचना शिशिर सहित शासन-प्रशासन केवरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

सार्वभौमिक सेवा दायित्व निधि।

rktvnews

गिरीडीह:पचंबा स्थित सीएम ऑफ एक्सीलेंस विद्यालय में भव्य रूप से आयोजित मेला सह सांस्कृतिक, एकेडमिक, स्पोर्ट्स एवं वार्षिक दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन।

rktvnews

देवघर:शहरी स्वच्छता को बेहतर बनाने की दिशा में उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए आधुनिक स्वचालित सीएनजी कचरा वाहन।

rktvnews

भोजपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने महाराजा कॉलेज आरा में चल रहे मतदानकर्मियों के प्रशिक्षण का किया निरीक्षण।

rktvnews

जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

झारखंड: चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नामांकन के पहले दिन निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment