RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:अमित शाह की रैली और ग्राम परिक्रमा यात्रा समारोह को लेकर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)07 मार्च।आरा के जिला अतिथि गृह मे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए आगामी 9 मार्च को पटना जिला के पालीगंज में देश के गृह मंत्री सह सहकारिता मंत्री अमित शाह की होने वाली आमसभा को लेकर बताया कि भोजपुर जिले से बीस हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया की पार्टी ने अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर उन्हें भोजपुर जिले का प्रभारी बनाया है।इस कार्यक्रम में भोजपुर जिले के अधिक से अधिक लोग शामिल हो इसके लिए उन्होंने आमलोगों से आग्रह भी किया।
श्री सिंह ने कहा कि किसान मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में चल रहे ग्राम परिक्रमा यात्रा का समापन के लिए पार्टी ने आरा का चयन किया है।इस यात्रा के माध्यम से पुरे प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा किसान के हितों में किये गए कार्यो को लेकर किसानों को पत्रक के माध्यम से बताया गया।आगामी 10 मार्च को आरा के जीरो माइल से रमना मैदान तक टैक्टर रैली का आयोजन किया जाएगा।इस समापन समारोह में पार्टी नेता, सरकार मंत्री, स्थानीय सांसद सहित जिले के सभी विधायक व नेता शामिल होगें।उन्होंने नरेंद्र मोदी के द्वारा लिये गये नौ संकल्पो को भी विस्तार से बताया।प्रधानमंत्री मोदी ने जल संरक्षण, ग्राम स्तर पर डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देना, स्वक्षता अभियान में तेजी लाना, वोकल फाॅर लोकल को बढ़ावा देना, घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देना, जैविक खेती के बारे में किसानों को जागरूक करना, बाजरा जैसे सुपर फुड को बढ़ावा देना, ग्रामीण खेल और फिटनेस को बढ़ावा देना, आर्थिक रूप कमजोर लोगों को मदद करना इन सारे संकल्पो को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता किसानों और आमलोगों बीच जाएंगे।इस प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष दूर्गा राज, बड़हरा के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह,किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, अमरेश कुमार, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता प्रहलाद राय, जिला उपाध्यक्ष ई. धिरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप सिंह संतोष चंद्रवंशी,राजेश सिंह , किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विद्या सागर पांडे,जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी संजय सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा कुमार गुप्ता आदि शामिल रहे।

Related posts

भोजपुर : मारपीट का अभियुक्त गिरफ्तार! शाहपुर पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

बक्सर:डीएम ने किया निर्माणाधीन 720 शैय्या वाले अनुसूचित जाति आवासीय 10+2 बालक/बालिका उच्च विद्यालय महदह का निरीक्षण।

rktvnews

उज्जैन:बाबा महाकाल की आगामी सवारियों में 350 जवानों का पुलिस बैंड और 1000 कलाकारों द्वारा डमरू से दी जाएगी प्रस्तुति।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे पदस्थापित सब इंस्पेक्टर श्वेता कुमारी सम्मानित।

rktvnews

बक्सर:जिला मैस्कॉट एवं जिला स्वीप प्रतीक का अनावरण।

rktvnews

भोजपुर:दौलतपुर पंचायत में सहयोग शिविर में डीएम ने सुनीं समस्या, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment