RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

बागपत:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा निजी नलकूप उपभोक्ता कृषकों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के निजी नलकूप संयोजनों पर सिंचाई हेतु मुफ्त बिजली की सुविधा उपलब्ध।

29359 निजी नलकूप कृषकों को बिजली मिलेगी मुफ्त।

RKTV NEWS /बागपत (उत्तर प्रदेश) 07 मार्च।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा निजी नलकूप उपभोक्ता कृषकों को मुफ्त बिजली दिए जाने के संबंध में आयोजित संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का शुभारंभ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से किया गया जिसका सजीव प्रसारण जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में बागपत विधायक योगेश धामा , जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ने किसान बन्धुओ के साथ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना गया।
इसी क्रम में योजनांतर्गत 01 अप्रैल 2023 से उत्तर प्रदेश के किसानों को सिंचाई हेतु नलकूपों के बिजली बिल पर शत प्रतिशत छूट देने की घोषणा मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई। जनपद बागपत में कुल निजी नलकूप 29359 है जिनका निजी नलकूप भार 3 23647 एचपी है जिनको बिजली मुफ्त में मिलेगी।
इस अवसर पर आयोजित जनपद में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक योगेश धामा अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री द्वारा किसानों की खुशहाली को दुगुनी गति देने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में कृषकों को लाइव प्रसारण दिखाया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव अधीक्षण अभियंता केपी खान, अधिशासी अभियंता अमर सिंह, उप कृषि निदेशक दुर्ग विजय सिंह, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर किसान यूनियन जिला अध्यक्ष प्रताप गुर्जर सहित भारी संख्या में कृषकगण आदि उपस्थित रहे।

Related posts

समाहरणालय परिसर में यत्र-तत्र वाहन लगाने पर होगी कार्रवाई।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 26 जनवरी 25

rktvnews

मध्यप्रदेश:अगले तीन वर्ष में प्रदेश की सभी बसाहटों को सड़कों से जोड़ा जाए :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 08 अप्रैल 26

rktvnews

रोहतास:जिला पदाधिकारी ने हर खेत में सिंचाई का पानी योजना की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

सीतामढ़ी: अग्निशमलाय द्वारा विभिन्न पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment