RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लोक सभा अध्यक्ष ने महा शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं।

नई दिल्ली/डॉ एम रहमतुल्लाह ,07 मार्च।लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महा शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में श्री बिरला ने कहा:
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आप सभी को बहुत – बहुत शुभकामनाएं। भगवान शिव हमारी संस्कृति के आधार हैं, संसार के आरंभ हैं, सृजन के देव हैं। शिव ही जीवन हैं और जीवन से परे भी जो कुछ है, वो भी शिव ही हैं।
सत्यम – शिवम – सुंदरम। यानि जो सत्य है, वहीं शिव है और जो शिव है, वही सुंदर है। भगवान शिव योग और अध्यात्म के साक्षात प्रतीक हैं। देवाधि देव महादेव जगत का कल्याण करने वाले हैं।
समुद्र मंथन से जो अमृत निकलाथा, उसे तो सबने प्राप्त करना चाहा, लेकिन जो विष निकला, भगवान शिव ने उस विष को अपने कंठ में धारण कर इस संसार की रक्षा की थी।
शिव परिवार में माता पार्वती, कार्तिकेय जी, और भगवान गणेश जी के साथ ही भांति-भांति के जीव हैं। आज घर-परिवारों में और समाज में एकता बनी रहे, इसके लिए हमें भगवान शिव से प्रेरणा लेनी चाहिए।
आप सभी पर भगवान शिव का आशीर्वाद सदैव बना रहे,सबका कल्याण हो। मैं भगवान शिव से यही प्रार्थना करता हूँ। आप सभी को एक बार पुनः महाशिवरात्रि की बहुत बहुत शुभकामनाएं। कर्ता करें ना कर सकें, शिव करें सो होए। तीन लोक-नौ खंड में शिव से बड़ा न कोए।

Related posts

भोजपुर:जिले स्तर पर वृक्षारोपण में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी : डीएम

rktvnews

भोजपुर:एमएलसी राधा चरण साह ने किया झंडोत्तोलन कहा राष्ट्र सर्वोपरि।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 03 पंचांग 26

rktvnews

भोजपुर: नौजवानों और किसानों की विरोधी है सत्तारूढ़ मोदी की तानाशाह सरकार: श्रीधर तिवारी

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में “वर्ल्ड आर्ट डे “के अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी “मेरे शहर का रंग” का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर : समाजसेवी नंद किशोर तिवारी की पुण्यतिथि आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment