RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उत्तराखंड:स्थानांतरण नीति को लेकर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी/ शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

देहरादून/ उत्तराखंड 27 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्थानांतरण नीति को लेकर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी/ शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में अपर मुख्य सचिव रतूड़ी ने कहा कि कार्मिको के हितों को ध्यान रखने के साथ ही प्रदेश की जनता को बेहतर सुविधा मिले, इसी ध्येय के साथ नई स्थानांतरण नीति को लेकर सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। एसीएस ने कार्मिक विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में कई ऐसे स्थान हैं जो 15-20 साल पूर्व तक अति दुर्गम/ दुर्गम की श्रेणी में थे एवं वर्तमान में सड़क एवं अन्य सुविधाओं की वजह से सुगम क्षेत्र में आ गये हैं ऐसे क्षेत्रों का पुनरीक्षण किया जाए। बैठक के दौरान जनपद, मण्डल व प्रदेश कैडर के कार्मिकों को एक बार सेवाकाल में गृह जनपद में तैनाती, पदोन्नति और स्थानांतरण में काउन्सलिंग कराने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए। अपर मुख्य सचिव ने सभी कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों से लिखित सुझाव शासन को देने का भी अनुरोध किया है। इस अवसर पर अपर सचिव वित्त डॉ. वी. षणमुगम, अपर सचिव कार्मिक डॉ ललित मोहन रयाल, अपर सचिव शिक्षा योगेन्द्र यादव, अपर सचिव न्याय रजनी शुक्ला, अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर समेत विभिन्न कार्मिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

अगले विधानसभा चुनाव में बिहार में इतनी मजबूती से चुनाव लडेंगे कि लालू-नीतीश जैसे नेताओं के दांत खट्टे हो जाएंगे, मुझे धकिया दें इनके बस की बात नहीं: प्रशांत किशोर

rktvnews

बिहार: भोजपुर: आरा रोटी बैंक के तत्वावधान में छठव्रतियों के बीच 411 कलसूप सेट का वितरण।

rktvnews

अवसंरचना विकास परिव्‍यय में 11.1 प्रतिशत की वृद्धि कुल 11,11,111 करोड़ रुपये निर्धारित।

rktvnews

गिरीडीह:झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से झारखंडी संस्कृति, झारखंड की विरासत, गौरवशाली इतिहास, सशक्त एवं विकसित झारखंड जैसे कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया जा रहा है।

rktvnews

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2024 के 10वें संस्करण का उत्सव मनाने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

rktvnews

सेकेंडरी इनफर्टिलिटी क्या है और क्यों बढ़ रही है इसकी समस्या : डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

Leave a Comment