RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह शुक्रवार को आरा में करेंगे 18.32 करोड़ रुपये की लागत से 136 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।

मुख्य कार्यक्रम अपराह्न 3:30 बजे से वीर कुंवर सिंह स्टेडियम (रमना मैदान) में होगा।

• केंद्रीय विद्युत मंत्रालय की सार्वजनिक उपक्रम आरईसी, पीएफसी, पावरग्रिड एवं एनएचपीसी के विभिन्न योजनाओं का होगा शिलान्यास।

• एनटीपीसी के 5.51 करोड़ रुपये की लागत से 54 विकास योजनाओं का होगा लोकार्पण एवं शिलान्यास।

• एनटीपीसी द्वारा विगत वर्षों में कुल 54 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से आरा सदर, उदवंतनगर, गड़हनी ,अंगियाव एवं संदेश प्रखंडों में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं को किया जा चुका है पूरा।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )07 मार्च।आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम (रमना मैदान) में आर के सिंह द्वारा 18.32 करोड़ रुपये की कुल लागत से केंद्रीय विद्युत मंत्रालय की सार्वजनिक उपक्रम एनटीपीसी, आरईसी, पीएफसी, पावरग्रिड एवं एनएचपीसी के 136 विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।
एनटीपीसी के सीएसआर पहल के तहत आरा सदर, उदवंतनगर, गड़हनी ,अंगियाव एवं संदेश प्रखंडों में 5.51 करोड़ रुपये की लागत से 54 प्रमुख विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।
मंत्री द्वारा कुल 54 योजनाओं में से 15 विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा, वहीं 39 विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा।
वहीं पीएफसी के सीएसआर के तहत बिहियाँ, जगदीशपुर एवं पीरो प्रखंडों में कुल 5.22 करोड़ रुपये की लागत से 37 योजनाओं का भी शिलान्यास माननीय मंत्री महोदय द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान आरईसी द्वारा बड़हरा, कोइलवर, एवं आरा सदर प्रखंडों में सीएसआर के तहत कुल 3.52 करोड़ रुपये की लागत से 18 योजनाओं का शिलान्यास माननीय मंत्री करेंगे।
वहीं एनएचपीसी द्वारा आरा के शाहपुर प्रखण्ड में की गई कुल 1.75 करोड़ रुपये से 9 कार्यों का भी शिलान्यास श्री सिंह द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर पावरग्रिड की दो विकास योजना जो कि कुल 35 लाख रुपये की लागत से तरारी प्रखंड में किया जाना है उसका भी शिलान्यास श्री सिंह द्वारा किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त सांसद के स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत आरा के विभिन्न प्रखंडों में कुल 1.98 करोड़ रुपये की लागत से 16 विकास योजनाओं का भी शिलान्यास किया जाएगा।
गौरतलब है कि आरा सांसद, श्री सिंह के मार्गदर्शन में एनटीपीसी द्वारा विगत वर्षों में कुल 54 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से जिले के आरा सदर,उदवंतनगर, गड़हनी, अंगियाव एवं संदेश प्रखंडों में विभिन्न विकास योजनाओं को स्मार्ट सिटी के तर्ज पर धरातल पर उतारा गया है।
श्री सिंह द्वारा विगत 25 फ़रवरी को कुल 16.75 करोड़ रुपये से बनने वाले आरा के धरहरा नहर के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया गया,इसका निर्माण कार्य एनटीपीसी द्वारा शुरू किया जा चुका है, इसी अवसर पर श्री सिंह द्वारा देश के अखंडता के लिए शहीद हुए आरा के 132 वीर सपूतों के लिए आरा के जिला सैनिक वेलफेयर ऑफिस परिसर में नवनिर्मित ‘शहीद स्मारक’ का लोकार्पण किया गया था, जिसका निर्माण एनटीपीसी द्वारा 26 लाख रुपये की लागत से किया गया है।
इसके अलावे,आरा सांसद द्वारा पिछले वर्ष अक्टूबर माह में कुल 58 लाख रुपये की लागत से ‘बेलाउर सूर्य मंदिर’ एवं ‘कलेक्ट्रेट’ छठ घाट पर लगे आठ नवनिर्मित हाई मास्ट लाइट का लोकार्पण किया गया था।
वहीं आरा की पहचान कहे जाने वाली रमना मैदान के सौंदर्यीकरण कार्य को कुल 12.22 करोड़ रुपये की लागत से श्री सिंह के मार्गदर्शन में एनटीपीसी द्वारा किया जा रहा है जो कि अपने निर्माण के अंतिम चरण में है।
इस अवसर पर जिला वासी, सभी सम्मानित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक, सुदीप नाग, मानव संसाधन विभाग के महाप्रबंधक, समीरन सिन्हा रे, भोजपुर जिलाधिकारी, राज कुमार, भोजपुर पुलिस अधीक्षक, प्रमोद कुमार यादव, एवं भोजपुर उप-विकास आयुक्त, विक्रम वीरकर आदि उपस्थित रहेंगे।

Related posts

भोजपुर जिलाधिकारी ने जिले वासियों को साहित्यिक अंदाज में दी होली की शुभकामनाएं।

rktvnews

राष्ट्रपति ने गोपबंधु आयुर्वेद महाविद्यालय, पुरी की 75वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लिया।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय : सत्र 2025-26 की प्रवेश विवरणिका नए कलेवर में हुई जारी।

rktvnews

राष्ट्रीय कुंँवर सेना के नेतृत्व में 26 अप्रैल को कुंँवर सिंह का शौर्य एवं शहादत दिवस मना।

rktvnews

राजस्थान:विधान सभा अध्‍यक्ष देवनानी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं।

rktvnews

लापता युवती बरामद।

rktvnews

Leave a Comment