RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

चतरा:स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले भर में चलाया जा रहा है मतदाता जागरूकता अभियान।

मेंहदी, रंगोली, पेंटिंग, स्टोरी लेखन समेत कराएं जा रहे हैं अन्य प्रतियोगिता।

जिला अग्रणी प्रबंधक द्वारा बैंक शाखा में चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान।

दिव्यांग, बिरहोर, थर्ड जेंडर मतदाताओं को भी विशेष अभियान के तहत किया जा रहा है जागरूक।

जागरूकता कार्यक्रम में लगे अबकी बार 80 प्रतिशत पार के नारे।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड) 07 मार्च।गुरुवार को स्वीप कार्यक्रम में तहत मतदाता को जागरूक करने हेतु जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अलग अलग तरह के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार को प्रतापपुर प्रखंड के बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच में जिला अग्रणी प्रबंधक देवब्रत शर्मा द्वारा मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलाया गया। प्रतापपुर प्रखंड के पंचायत ग्राम पीरी में मतदाताओं को बैनर पोस्ट के माध्यम से जागरूक करने का कार्य किया गया। साथी ही जागरूकता टीम के द्वारा मतदाताओं से निष्पक्ष एवं भयमुक्त होकर चुनाव के दिन मतदान केंद्र पर पहुंच अपना मत का प्रयोग करने हेतु अपील की गई और सभी मतदाताओं के बीच अबकी बार 80 प्रतिशत पार का भी नारा लगाया गया। हंटरगंज प्रखंड समेत अन्य प्रखंडों में भी मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली, पेंटिंग, मतदाता शपथ, रैली के अलावे अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु खूंटीकेवाल खुर्द पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवो में आज दिव्यांग मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व दिव्यांग ब्रांड एम्बेसडर कवि सुचित कुमार वियोगी ने किया उन्होंने सभी से अपील किया कि निर्भीक होकर अपना मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें । लोभ और लालच में किसी को नहीं पड़ना है और एक सही, शिक्षित सुयोग्य समाजसेवी उम्मीदवार का चयन करना है तभी समावेशी समाज का विकास संभव है।

Related posts

Web3 एजुकेशन की बढ़ती मांग के बीच Bitget ने आईआईटी दिल्ली में पेश किया Blockchain4Youth

rktvnews

वैज्ञानिकों ने भारतीय अंटार्कटिक स्टेशन मैत्री में पहचानी गई प्लाज्मा तरंग के एक रूप की विशेषताओं की जांच की है।

rktvnews

जिलाधिकारी ने की अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

देवघर:सड़क सुरक्षा माह के 15वें दिन तपोवन मेला क्षेत्र में “नुक्कड़ नाटक-सह-जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान” (वेस्ट-टू-वंडर थीम पार्क) का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री ने राजस्थान के अजमेर स्थित अखिल भारतीय उत्तराखण्ड धर्मशाला आश्रम, तीर्थराज पुष्कर के द्वितीय तल का लोकार्पण किया।

rktvnews

Leave a Comment