RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में सेतुओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में बैठक ली।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)06 मार्च।आज मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में सेतुओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में बैठक ली। इस दौरान मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग, खनन, वन एवं सिंचाई विभाग को स्पष्ट एसओपी व गाइडलाइन्स बनाने एवं लागू करवाने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने पुलों के निर्माण एवं मेंटेनेंस में सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागों सहित जिलाधिकारियों को सेतुओं के निर्माण एवं देखरेख का निरन्तर पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने प्रतिबन्धित क्षेत्रों में खनन रोकने हेतु सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिबन्धित क्षेत्रों में खनन गतिविधियों की शिकायत जनता द्वारा किए जाने हेतु हेल्पलाइन का मेकेनिज्म मजबूत कर इसकी जन जागरूकता भी बढ़ाई जाए। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग को नदी पर स्थित ब्रिज की सुरक्षा हेतु अपस्ट्रीम व डाउनस्ट्रीम में रिवर ट्रेनिंग के निर्माण हेतु हाइड्रोलोजिकल पैरामीटर्स के आधार पर हाइड्रोलिक एनालेसिस कर डिजाइन के निर्देश दिए हैं।
इस दौरान बैठक में सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, अपर सचिव श्री विनीत कुमार सहित वन, खनन एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मुजफ्फरपुर:बोचहा में जिलाधिकारी का मेगा निरीक्षण।

rktvnews

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने प्रदेश और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

rktvnews

भोजपुर:गुरु से सीखे कथक नृत्य की बारीकियाँ , निरंतरता मुकाम तक जरूर पहुंचाएंगी : नृत्यांगना आदित्या

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में (CSR) मद से क्रियान्वित विकास योजनाओं से संबंधित बैठक संपन्न, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री 8-9 अक्टूबर को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने शासन सचिवालय में किया ध्वजारोहण – संविधान की उद्देशिका एवं मौलिक कर्तव्यों के वाचन से बना विश्व रिकॉर्ड।

rktvnews

Leave a Comment