RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गुरु से सीखे कथक नृत्य की बारीकियाँ , निरंतरता मुकाम तक जरूर पहुंचाएंगी : नृत्यांगना आदित्या

आदित्या को सम्मानित करते पर्यटन मंत्री राजू सिंह व प्रसिद्ध अभिनेता मुकेश खन्ना

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 सितंबर।आरा की ऐतिहासिक गौरवशाली परंपरा आज भी जीवंत और अपनी प्रतिभा से राष्ट्रीय स्तर पर मिट्टी की खुशबू बिखेर रही है।कला हो ,गीत-संगीत या नाटक वर्तमान समय में भी युवा युवती सभी विधाओं में अग्रणी दिखते हैं।इसी क्रम में आज कत्थक नृत्यांगना आदित्या से अनौपचारिक बातचीत डा दिनेश प्रसाद सिन्हा से हुई, कुछ अंश प्रेरणा के लिए प्रकाशित है। भोजपुरी मिट्टी के एक और चर्चित कलाकार का नाम है आदित्या।कथक नृत्यांगना आदित्या देश की चर्चित कलाकार हैं।ये प्रसिद्ध कलाकार गुरु बक्शी विकास की पत्नी, निवासी महाजन टोली,उम्र 32 वर्ष,शिक्षा स्नातक हैं और वर्तमान में आरा टाऊन स्कूल प्लस टू में शिक्षिका है। इन्हें नृत्य में प्रभाकर और भास्कर की डिग्री प्राप्त है। इन्होंने बताया कि मुझे गुरु मां के रूप में सिवान की चांदनी शर्मा का स्नेह और आशीर्वाद शिक्षक के रूप में प्राप्त हुआ है। बताते चले कि इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर आम्रपाली नृत्य सामग्री आदि अवार्ड मिले हैं।कथक के क्षेत्र में “बिहार सांस्कृतिक गौरव” समेत कई महत्वपूर्ण सम्मान भी प्राप्त है। हाल के दिनों में पटना के कंगन घाट पर आयोजित गंगोत्सव में महाभारत के भीष्म पितामह से चर्चित सुप्रसिद्ध अभिनेता मुकेश खन्ना के साथ भीष्म प्रतिज्ञा में अभिनय भी कर चुकी हैं। बंगलादेश व कनाडा के मंचों पर नृत्य प्रस्तुत कर चुकी आदित्या की अंतर्राष्ट्रीय छवि कायम हो चुकी है।नृत्य के क्षेत्र में जाने के जबाब में बताया की
बचपन से ही मुझे नृत्य से प्रेम रहा है। विदुषी सितारा देवी जी मेरी प्रेरणा रही हैं। महज 5 वर्ष की उम्र में मैंने नृत्य सिखना शुरू किया था और 7 वर्ष की उम्र में पहली प्रस्तुति महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर में कथक प्रस्तुत किया था। तब से कथक का सफर शुरू हुआ।
कला एवं संस्कृति कैसे देखती हैं? बताया की बिहार कला और संस्कृति का स्तंभ है। बिहार को अलग करके भारत की कल्पना भी नही की जा सकती। यहाँ की धरती से संगीत, साहित्य एवं राजनीत के क्षेत्र में कई उपज हुए हैं।बिहार में संगीत के कई घराने हैं जिसकी भूमिका महत्वपूर्ण है। कथक के भविष्य उज्जवल है। कथक की सौंदर्यता का इतना प्रभाव है कि आजकल कई मोर्डन डांस वाले लोग कथक को अपनी प्रस्तुतियों में जोड़कर काफी सोहरत कमा रहें हैं ।कथक का जो नवाचार है वो इसे हर दौर में कायम रखता है ।कथक
देश के कई प्रतिष्ठित समारोहों में प्रस्तुति के साथ साथ बंगलादेश एवं कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर कथक प्रस्तुत कर चुकी हूँ। आगे ग्रीस एवं श्रीलंका की यात्रा इसी वर्ष होनी है। गंगा अवतरण आपकी नृत्य नाटिकाओं में विशेष कया है? गंगा केवल नदी नही हैं बल्कि हमारी लोक माता हैं। वर्तमान स्थिति को जब मैं देखती हूँ तो कष्ट होता है। गंगा के प्रति लोग जागरूक हों इसी उद्देश्य से गंगा अवतरण को तैयार किया है जिसमें अवतरण की पौराणिक कथा के साथ साथ इसमें फैल रही गंदगी का प्रभाव भी दिखाया गया है एवं एक सवाल जन जन को भावुक करता है की ” मुझे मुक्त करवाने क्या फिर कोई भागीरथ आयेगा” इस नृत्य नाटिका के लिए गंगोत्सव के मंच पर पर्यटन मंत्री राजू सिंह व महाभारत सीरियल के भीष्म पितामह अभिनेता श्री मुकेश खन्ना के द्वारा नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है। इसकी प्रस्तुति को लेकर आगामी दिनों में कई योजनाएं चल रही हैं। इन्होंने अपने संदेश में बताया कि ज्ञान को प्राथमिकता देना होगा। यूट्यूब की शिक्षा खतरनाक है। गुरु के साथ रहकर सीखे और धैर्य के साथ आगे बढ़े ।कला में मुकाम तक जाने के लिए निरंतरता आवश्यक है।

Related posts

देवघर:शिक्षा में सुधार हेतु जनप्रतिनिधियों का सहयोग आवश्यकः उपविकास आयुक्त देवघर

rktvnews

1 फरवरी 2024 का बजट देश के युवाओं को समर्पित, पाली सांसद खेल महाकुंभ में बोले पीएम।

rktvnews

रांची:भाषा की प्रेषणीयता के लिए व्याकरण का ज्ञान अपेक्षित है : डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

मध्यप्रदेश:27 प्रतिशत आरक्षण की लड़ाई में आगे आए पिछड़ा – डॉ अखिलेश पटेल (राष्ट्रीय महासचिव, युवा मंच, अपना दल एस)

rktvnews

भोजपुर:श्री मंशा पूर्ण महावीर विधान का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : बिलौटी के कुंङवा शिव व बिहिया के महथिन माई मंदिर को पर्यटन स्थल बनाने की मांग।

rktvnews

Leave a Comment