RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में बक्सर जिला स्थापना दिवस समारोह एवं बिहार दिवस समारोह के आयोजन के संबंध में बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)05 मार्च।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में बक्सर जिला स्थापना दिवस समारोह एवं बिहार दिवस समारोह के आयोजन के संबंध में बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।
बक्सर स्थापना दिवस 17 मार्च 2024 को मनाया जायेगा। जिसमें कार्यक्रम की शुरूआत प्रभात फेरी से शुरू होकर गंगा आरती पर समाप्त होगी। बक्सर स्थापना दिवस के अवसर पर मैराथन दौड़ एवं साईकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बच्चे एवं बच्चियाँ सम्मिलित होगी। समाहरणालय परिसर में रक्त दान शिविर का आयोजन किया जाएगा। हर प्रखण्ड मुख्यालय में भी प्रभात फेरी निकाला जायेगा। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं की सहभागिता होगी।
इसके साथ-साथ दिनांक 22 मार्च 2024 को बिहार दिवस के आयोजन के संबंध में भी समीक्षात्मक बैठक की गई। जिसमें नगर भवन बक्सर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में होली से संबंधित गीतों की भी प्रस्तुति दी जायेगी।
बिहार दिवस के अवसर पर स्थानीय किला मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा। जिसमें मुख्यतः कबडडी, कुश्ती, रसाकस्सी इत्यादि खेलों का आयोजन किया जायेगा। महिला वर्ग में भी कुश्ती एवं कबडडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमराँव, प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

बंदर मामा लड़ें चुनाव..!: जयनारायण पाण्डेय

rktvnews

बैंगल उत्सव 2025 के साथ सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने पेश किए पोइला बोइशाख और अक्षय तृतीया के लिए विशेष ऑफर्स।

rktvnews

बक्सर:15 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र पाए गए सही।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने की लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने ‘रक्षा बलों के लिए विजन 2047: भविष्य के लिए तैयार भारतीय सेना का रोडमैप’ जारी किया।

rktvnews

सारण:अनूठी पहल: समाहरणालय में स्थापित किया गया वाल ऑफ डेमोक्रेसी।

rktvnews

Leave a Comment