RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

सीतामढ़ी:चुनाव से पहले अथवा चुनाव के दौरान किसी खाता से असमान्य एवं बड़ी मात्रा में राशि की निकासी अथवा लेन-देन पर जिला प्रशासन की रहेगी पैनी नजर।

सीतामढ़ी/बिहार 27 फरवरी।आगामी लोकसभा निर्वाचन– 2024 में निर्वाचन से संबंधित व्यय /खर्च नजर रखने एवं चुनाव से पहले अथवा चुनाव के दौरान किसी खाता से असमान्य एवं बड़ी मात्रा में राशि की निकासी अथवा लेन-देन पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। इस संबंध में आज समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की गई। चुनाव से पहले अथवा चुनाव के दौरान किसी खाता से असामान्य एवं बड़ी मात्रा में राशि की निकासी अथवा लेन-देन की रिपोर्ट प्रशासन लेगा। अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) इसकी निगरानी करेंगे और रिपोर्ट भी देंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित बैंक कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान या चुनाव से पहले और असमान्य राशि के निकासी व हस्तांतरण पर गहरी नज़र रखेंगे। एलडीम पैसों की अत्यधिक लेनदेन पर नजर रखेंगे और इस संबंध में अपना रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे।कुछ खास बैंक खातों से छोटी-छोटी मात्रा में ऑनलाइन कई व्यक्तियों के खाते में राशि ट्रांसफर पर विशेष ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि बैंक के माध्यम से बड़े मात्रा में लेन देन को लेकर सतर्कता बरतने के लिए बैंकों को एल डी एम निर्देश देंगे और उनके द्वारा इसकी समीक्षा भी की जाएगी। राष्ट्रीय एवं सहकारी बैंकों की कैश वैन पर वार कोड लगाना अनिवार्य होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयकर विभाग तथा अन्य खर्चों का आवश्यकता अनुसार नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस विभाग समय-समय पर सहायता प्रदान करेगा। बैठक में चुनाव आयोग द्वारा विकसित ई– एसएमएस (इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम) के बारे में उपस्थित बैंक कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया और इस संबंध में उन्हें विस्तृत जानकारी मुहैया कराई गई।
बैठक में उप निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर विपिन कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी कमल सिंह, एलडीएम सीतामढ़ी तथा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

गिरीडीह:नशामुक्त गिरिडीह के संकल्प को मिला जनसमर्थन, खोरीमहुआ में अनुमंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 1 सितंबर 23 को मुंबई जाएंगे।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना का शुभारंभ किया।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण (बाल संरक्षण की विभिन्न इकाई) सहित विभागीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पलामू में ” आपकी योजना -आपकी सरकार -आपके द्वार” कार्यक्रम में हुए शामिल, जिले के विभिन्न पंचायतों में लगे शिविर में मौजूद लाभुकों से किया सीधा संवाद।

rktvnews

भोजपुर:ज्ञान ज्योति नटखट ज़ोन में सावन और ग्रीन डे पर बच्चों का प्रदर्शन अद्भुत।

rktvnews

Leave a Comment