RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 फरवरी से 2 मार्च तक झारखंड और ओडिशा का दौरा करेंगी।

नई दिल्ली/ पीआईबी,27 फरवरी।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 फरवरी से 2 मार्च 2024 तक झारखंड और ओडिशा के दौरे पर रहेंगी।
राष्ट्रपति 28 फरवरी को रांची में झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। वे इसी दिन ओडिशा के रायरंगपुर में केंद्र सरकार के हॉलिडे होम की आधारशिला भी रखेंगी। इस अवसर पर, राष्ट्रपति रायरंगपुर में विभिन्न सड़क परियोजनाओं तथा एक खेल परिसर की आधारशिला रखेंगी और इसके साथ ही बरसाही में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का शुभारंभ भी करेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मु 29 फरवरी को क्योंझर में गोनासिका के कदलीबाड़ी गांव में पीवीटीजी के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। इसके बाद में, वे ‘क्योंझर की जनजातियों: जनसमूह, संस्कृति एवं विरासत’ विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगी और नॉर्थ कैंपस, धरणीधर विश्वविद्यालय, गंभरिया, क्योंझर में धरणीधर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति शाम के समय भुवनेश्वर में उत्कल विश्वविद्यालय के 53वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी।
राष्ट्रपति 1 मार्च को भांजा बिहार में बरहामपुर विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इसके बाद में वे कटक में ओडिशा ब्रह्माकुमारीज के स्वर्ण जयंती समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। राष्ट्रपति मुर्मु भुवनेश्वर स्थित राजभवन में ओडिशा सरकार द्वारा पीएम जनमन की प्रस्तुति देखेंगी।
राष्ट्रपति 2 मार्च को ओडिशा के संबलपुर जिले में संथा कबी भीमा भोई से संबंधित विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेंगी। वे संबलपुर के मिनी स्टेडियम में महिमा पंथ के अनुयायियों से भी भेंट करेंगी।

Related posts

भोजपुर:लोगों के बीच जागरूकता फैलाने में मीडिया की भूमिका सबसे अहम : सिविल सर्जन

rktvnews

भोजपुर:बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज और NEET,AEDO पेपर लीक के खिलाफ आइसा RYA का राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन l

rktvnews

बक्सर:डिजिटल प्लेटफार्म ने दुनियाभर के लोगों को real time में समाचारों तक पहुंचने और विविध दृष्टिकोणों से अवगत होने का अवसर प्रदान किया है: जिलाधिकारी

rktvnews

संगीत सभा में रागों से विभिन्न भाव की अभिव्यक्ति।

rktvnews

नितिन गडकरी ने राजस्थान में सड़कों को चौड़ा करने के लिए 972.80 करोड़ रुपये और सीआरआईएफ के अंतर्गत 384.56 करोड़ रुपये की मंजूरी दी।

rktvnews

मानव अधिकार आयोग ने बिहार के कैमूर जिले में पुलिस कर्मियों की उदासीनता की वजह से इलाज में देरी के कारण सांप के काटने से पीड़ित की मौत की खबर का स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

Leave a Comment