RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत:जिलाधिकारी ने 3 करोड़48 लाख की परियोजना निर्माणाधीन बस स्टेशन दुडभा का निरीक्षण किया!निर्माण कार्य में अच्छी सामग्री लगाए जाने के दिए निर्देश।

बागपत/उत्तर प्रदेश 23 फरवरी।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज दुडभा में 3 करोड़ 48 लाख की परियोजना बस स्टेशन निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया उन्होंने कहा निर्माण कार्य में किसी भी तरह की खराब गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग ना किया जाए अच्छी गुणवत्ता की सामग्री का ही प्रयोग किया जाए उन्होंने कार्यदायीं संस्था को अच्छी ईट लगाए जाने के निर्देश दिए खराब ईट मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और गुणवत्ता में सुधार करने के कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए उन्होंने कहा जुलाई 2024 तक निर्माण कार्य पूर्ण हो जाए उन्होंने पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट को निर्देश दिए समय-समय पर कार्य की गुणवत्ता को देखा जाए मिट्टी की फीलिंग अच्छी तरीके से कर दी जाए जिस पर रोटावेटर अवश्य चलाया जाए जिससे कि भविष्य के लिए बस स्टेशन में किसी भी तरह की कोई समस्या उत्पन्न ना हो उन्होंने कहा बागपत का बस स्टेशन सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में से एक है जिसमें एक साथ 50 से अधिक बस खड़ी हो सकती हैं जिससे यहां के आम जनमानस को यातायात के मार्ग सुगम और सुलभ होंगे जिससे कि बागपत वासियों को बागपत के बस स्टेशन का अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा ।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार, एआरएम रोडवेज सहित, कार्यदायीं संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम संस्था के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

हनुमानगढ़:975 पीठासीन अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण शिविर आयोजित!जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण, निष्पक्ष और कॉन्फिडेंशियल मतदान के दिए निर्देश।

rktvnews

नवनियुक्त प्राचार्या डा पूनम कुमारी के योगदान पर हुआ भव्य स्वागत।

rktvnews

माखा बुचा के अवसर पर लगभग एक लाख श्रद्धालुओं ने बैंकाक स्थित सनम लुआंग मंडप के पगोडा में पवित्र अवशेषों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर बिहार के राजगीर में पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 के शुभारंभ पर शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

बिहार: बक्सर: जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में शासी निकाय की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोपाल:भ्रांतियों से परे अत्यंत अनोखी और विशिष्ट है संघ की कार्यपद्धति : डॉ मोहन भागवत

rktvnews

Leave a Comment