RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बक्सर:जिलाधिकारी ने की मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत! जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

बक्सर/बिहार 23 फरवरी।आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए बक्सर जिले में मतदाता को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी आलोक में आज 23 फरवरी 2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा बुनियाद केंद्र बक्सर में लोक सभा आम निर्वाचन के लिए मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई।
जिला पदाधिकारी के द्वारा मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन प्रचार रथ के माध्यम से जिला के सुदूर ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों के दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों द्वारा लोक सभा आम निर्वाचन 2024 में की अधिकाधिक मतदान करने हेतु जागरूक करने का कार्य करेंगे।
इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि निर्वाचन से संबंधित सुविधा प्राप्त करने हेतु सक्षम ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराते हुए सेवा/सुविधा प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही दिव्यांग एवं वृद्धजन निर्वाचकों एवं वरिष्ठ मतदाताओं (80+) को “सक्षम ऐप” के बारे में पीपीटी से जानकारी दी गई।
साथ ही सुगम मतदान हेतु सभी मतदान केन्द्रों पर वृद्धजन एवं दिव्यांगजन मतदाताओं के सुगम पहुंच तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था यथा इनके लिए मतदान केन्द्रों अलग से लाईन की व्यवस्था, चलने-फिरने में असमर्थ व्यक्तियों हेतु व्हील चेयर, पेयजल आदि की व्यवस्था की जाती है।
जिला पदाधिकारी के द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया एवं सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता अभियान 2024 के लिए वोटर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था जहां मतदाता अपना सेल्फी लेकर तथा इसे शेयर करते हुए अन्य मतदाता को जागरूक कर सकते हैं।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त बक्सर, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर इत्यादि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:नीतीश सरकार का 125 यूनिट बिजली फ्री का फैसला सराहनीय : राजेश्वर पासवान

rktvnews

सारण के तीन नर्सिंग कर्मियों को मिला फ्लोरेंस नाइटेंगल नर्स अवार्ड, स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित।

rktvnews

वीर कर्ण अवसान सोपान

rktvnews

1857 की क्रांति के अमर सपूतों को समर्पित शौर्य दिवस समारोह 18 सितंबर को, मुख्य अतिथि होंगे अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी आर.बी. सिंह पटेल।

rktvnews

सरकार ने जमात-ए-इस्लामी जम्मू कश्मीर को 5 और वर्षों के लिए विधिविरुद्ध संगठन घोषित किया!

rktvnews

प्रधानमंत्री 14 सितंबर को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment