RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन।

RKTV NEWS/छपरा (सारण)09 मार्च। शनिवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन प्रेक्षा गृह, सारण में किया गया। जिसका उद्घाटन उप विकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल एवं मुख्य अतिथि स्वाति मिश्रा, अतिथि तैयबा अफरोज, सुलेखा देवी एवं इंद्राशनी देवी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर स्वाति मिश्रा एवं तैयबा अफरोज पायलट के द्वारा उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला स्तर के सभी महिला पदाधिकारी रश्मि कुमारी, SDC, जेबा अर्शी, प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा, शोभा कुमारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, विभा भारती, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, डॉ. नेहा कुमारी, डॉ. सरिता कुमारी, चिकित्सा पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारियो को सॉल तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया,जिसमें महिला पर्यवेक्षिका एवं आंगनबाड़ी सेविका सहायिका विद्यालय की शिक्षिकाएं उपस्थित थी। जिन्हें MHM किट प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रोग्राम पदाधिकारी अनुपमा कुमारी ने कहा कि इस वर्ष का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का थीम एक्सीलेरेट एक्शन है। 1975 ई से प्रत्येक वर्ष महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं महत्व की बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक निभा कुमारी के द्वारा पॉश एक्ट कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2013 का प्रशिक्षण भी करवाया गया।

Related posts

राष्ट्रपति ने राउरकेला में तारामंडल एवं विज्ञान केंद्र, निर्मल मुंडा परिवेश पथ, जनजातीय संग्रहालय और एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन किया।

rktvnews

पटना:अगलगी की घटनाओं में कमी लाने हेतु राज्यव्यापी तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

भक्ति के विरोधी को ज्ञान की प्राप्ति हो ही नहीं सकती : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

बक्सर: डीएम ने आत्मा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला का किया शुभारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुड फ्राइडे के अवसर पर दया और करुणा के मूल्यों को रेखांकित किया।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले CRPF, छत्तीसगढ़ पुलिस, DRG और कोबरा के जवानों से भेंट की और उन्हें सम्मानित किया।

rktvnews

Leave a Comment