RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:महिलाओं की उपलब्धियों को मिलेगा मंच, डीएम वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में वैशाली में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)07 मार्च।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को वैशाली जिले में एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिलाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, समाज कल्याण विभाग, बिहार महिला विकास निगम तथा जीविका के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, समाज में उनकी भूमिका को रेखांकित करना तथा विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करना है।
इस अवसर पर महिलाओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक आत्मनिर्भरता तथा सामाजिक समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम में जीविका से जुड़ी दीदियों द्वारा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों एवं महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की प्रेरक कहानियों को साझा किया जाएगा। इसके साथ ही कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं की प्रतिभा और रचनात्मकता को मंच प्रदान किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त बिहार महिला विकास निगम द्वारा बाल विवाह, दहेज प्रथा, लैंगिक समानता तथा महिला सुरक्षा जैसे सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता से संबंधित विशेष प्रस्तुतियां दी जाएंगी, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहन मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। यह सम्मान समाज में महिलाओं की उपलब्धियों को पहचान देने और अन्य महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी।
जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति समाज को जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि कार्यक्रम को प्रभावी और प्रेरणादायी तरीके से आयोजित किया जाए तथा अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि यह आयोजन जिले में महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश दे सके।

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से बात की।

rktvnews

नारनौल:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्चुअल माध्यम से दी जिला महेंद्रगढ़ को 172 करोड़ की 28 परियोजनाओं की सौगात।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर नगर पंचायत की नगर प्रबंधक ने दिया त्यागपत्र! निजी कारणों से दिया गया इस्तीफा।

rktvnews

चतरा:स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले भर में चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment