RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्यशाला

पिथौरागढ़:जिलाधिकारी रीना जोशी ने किया दो दिवसीय उत्तराखण्ड स्टार्टअप बूट कैंप का उद्घाटन।

पिथौरागढ/उत्तराखंड 21 फरवरी।उत्तराखण्ड स्टार्टअप नीति – 2003 के अन्तर्गत उद्यमिता एंव नवाचार को बढावा दिये जाने के उद्येश्य से 21 फरवरी 2024 को नन्हीं परी सीमान्त इन्जीनियरिंग कॉलेज पिथौरागढ़ में 21 एवं 22 दो दिवसीय उत्तराखण्ड स्टार्टअप बूट कैंप का उद्घाटन जिलाधिकारी रीना जोशी द्वारा दीप प्रज्जवलित करते हुए किया ।
जिलाधिकारी रीना जोशी द्वारा स्टार्टअप के लाभ पर प्रकाश डाला गया तथा इस प्रकार के और भी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता है तथा युवाओं को रोजगार की मांग करने के स्थान पर स्टार्टअप अपना कर रोजगार प्रदान करने वाला बनना चाहिए।
मुख्य विकास अधिकारी नन्दन कुमार द्वारा प्रतिभागियों को अवगत कराया गया कि उत्तराखण्ड प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है तथा खाद्य एवं कृषि पर्यटन शिक्षा वेलनेस सूचना प्रोद्योगिकि, आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस, हर्ब्स, जैव प्रोद्योगिकि आदि में अपार संभावनाएं है।युवाओं को आगे आकर नये स्टार्टअप शुरू किये जाने की आवश्यकता है।
महाप्रबन्धक उद्योग पंकज तिवारी द्वारा उत्तराखण्ड स्टार्ट अप नीति – 2023 की जानकारी प्रदान की गयी तथा अवगत कराया गया कि प्रतिवर्ष स्टार्टअप बूट कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जनपद स्तर पर 10 स्टार्टअप आइडिया का चयन कर राज्य स्तर पर आइडिया ग्रांड चैंलेज हेतु नामित किया जाता है, राज्य स्तर पर चयन होने पर पुरस्कृत किया जाता है तथा उन्हें नीति के अन्तर्गत वित्तीय प्रोत्साहन सुविधायें प्रदान की जाती है तथा स्टार्टअप को बिजनस में कनर्वट किये जाने हेतु इन्क्यूबेसन सहायता प्रदान की जाती है।
इस अवसर पर सीमान्त इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ० अजीत
सिंह एंव आई.आई.एम. काशीपुर के आशीष कुमार, राम कुमार के अलाव छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:SIR के नाम पर गरीबों का मतदाता सूची से नाम काटने के खिलाफ भाकपा-माले ने आरा में निकाला मार्च ,आयोजित की सभा।

rktvnews

खैरागढ़:अपने लक्ष्य पर दृढ़ प्रतिज्ञ हैं तो हमें कोई नहीं रोक सकता : प्रो. डॉ. लवली शर्मा

rktvnews

राष्ट्रपति का विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर संदेश।

rktvnews

भागलपुर: सहायक समाहर्ता गरिमा लोहिया और जीएम डीआईसी खुशबू कुमारी ने किया केंद्रीय कारागार भागलपुर का दौरा।

rktvnews

भारत -नेपाल सीमावर्ती जिला की संयुक्त समन्वय समिति की बैठक।

rktvnews

वैशाली: जिलाधिकारी ने श्रम संसाधान विभाग की कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment