RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में अर्बन सिटीजन फैसिलिटेशन सेन्टर एवं सीनियर सिटीजन केयर सेन्टर का लोकार्पण किया।

RKTV NEWS/लखनऊ(उत्तर प्रदेश)13 मई।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि देश की समृद्धि हम सभी के जीवन का संकल्प होना चाहिए। हमारे मन में देश के विकास में योगदान देने का पवित्र भाव होना चाहिए। इसी भाव के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विगत 08 वर्षों से प्रदेश में नगरीकरण में तेजी से वृद्धि हेतु विस्तृत अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम गोरखपुर द्वारा आज महानगर वासियों को दो महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री सोमवार को गोरखपुर में नागरिक सुविधाओं के लिये राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत नगर निगम गोरखपुर द्वारा 14.22 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अर्बन सिटीजन फैसिलिटेशन सेन्टर एवं सीनियर सिटीजन केयर सेन्टर का लोकार्पण करने के पश्चात अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गोरखपुर नगर निगम के राजस्व में अभूतपूर्व वृद्धि हेतु नगर निगम के कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। इसके पूर्व मुख्यमंत्री जी ने अर्बन सिटीजन फैसिलिटेशन सेन्टर एवं सीनियर सिटीजन केयर सेन्टर का अवलोकन किया।
ज्ञातव्य है कि 11.72 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधा के साथ अर्बन सिटीजन फैसिलिटेशन सेन्टर का निर्माण हुआ है, जिसमें गोरखपुर नगर निगम के जोन नम्बर 03 के सभी वार्डों के नागरिकों को पेयजल, सीवरेज, सड़क, नाली, पथ प्रकाश, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र और कर जमा आदि सभी मूलभूत सुविधाएं प्राप्त होंगी। 2.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सीनियर सिटीजन केयर सेन्टर में वृद्ध नागरिकों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने हेतु विभिन्न सुविधाओं की प्राप्ति होगी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को ज्यादा से ज्यादा सरल एवं सुगम सुविधाएं प्रदान करना लोक तंत्र की पहली शर्त होती है। ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एवं ‘ईज ऑफ लिविंग इसके महत्वपूर्ण घटक हैं। लोगों को सुविधाएं देने से जीवन की सुगमता अर्थात ईज ऑफ लिविंग प्राप्त होती है। इसी प्रकार जब किसी व्यापारी की समस्या का समाधान सुगमता से होता है, तो उसे ईज आफ डूइंग बिजनेस कहते है। लोकतंत्र में आम जनमानस की उपेक्षा नहीं की जा सकती है। लोकतंत्र में आम जनमानस को जनता जनार्दन कहा जाता है। जनता जनार्दन को सभी सुविधाएं प्राप्त कराने के भाव को अंगीकार करने के लिए हम सबको तैयार होना पड़ेगा। हमें प्रत्येक नागरिक को सुविधायुक्त बनाना पड़ेगा। जन सुनवाई के माध्यम से इस व्यवस्था को और भी सुदृढ़ किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम के जोन 03 के 16 वॉर्डों को अर्बन फैसिलिटेशन सेन्टर द्वारा सभी सुविधाएं एक छत के नीचे प्राप्त होगी। पहले आय, जाति, निवास, मृत्यु एवं जन्म प्रमाण पत्र बनावाने तथा टैक्स जमा करने के लिए लोगों को भटकना पड़ता था। किन्तु अब इस अर्बन फैसिलिटेशन सेन्टर के माध्यम से इन सभी समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा। नगर निगम का यह अभिनव प्रयास अत्यन्त सार्थक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहां सीनियर सिटीजन केयर सेन्टर का भी उद्घाटन किया गया है। यह सुविधा शहर के बुजुर्गो को प्राप्त होगी। वे यहां दिनभर बैठ सकेंगे। उनके लिए यहां पर कैन्टीन की भी व्यवस्था होगी। इसके अलावा यहां पर योगाभ्यास करने, अखबार पढ़ने एवं लाईब्रेरी में धार्मिक पुस्तकें पढ़ने आदि की भी व्यवस्थाहोगी। यहां पार्षदों के लिए बैठने की अलग से व्यवस्था है। महत्वपूर्ण समसामयिक चर्चा तथा इण्डोर गेम्स के लिए भी व्यवस्था की गयी है। आज गोरखपुर बदल रहा है। इस बदलाव में आम जन मानस को भी जोड़ना पड़ेगा। कोई भी बदलाव तभी प्रभावी होता है, जब आम जन मानस उसे जन आन्दोलन के रूप में देखता है। यदि हम उस बदलाव को केवल एक औपचारिकता बनाकर कुछ लोगों तक सीमित कर देते हैं, तो उसका लाभ आम जनमानस को नहीं मिल पायेगा। तब कोई बदलाव या योजना कभी सफल नहीं हो पायेगी। योजना को सफल करने के लिए पहली शर्त है कि उसे जनमानस के साथ जोड़ा जाये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते हुए परिवेश में आज दुनिया आगे बढ़ रही है। भारत भी लगातार नई उंचाईयों को छू रहा है। भारत दुनिया में चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो चुका है। भारत वर्ष 2022 में आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में ब्रिटेन को पछाड़ कर विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना था। आज हमारा देश जापान को पीछे छोड़ कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री जी, केन्द्रीय मंत्रिमण्डल एवं आर्थिक विकास में योगदान देने वाले सभी लोग अभिनन्दीय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गोरखपुर नगरीकरण के विभिन्न सोपानक्रम को पार कर प्रदेश के 14 से 15 महानगरों में स्थान बना चुका है। इसका बहुत ही तेजी से विस्तार हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश की 05 करोड़ जनसंख्या, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं रोजगार के लिए गोरखपुर पर आश्रित है। इसके निमित्त बुनियादी सुविधाएं भी यहां उपलब्ध हैं। पहले गोरखपुर में सिंगल लेन सड़कें होती थीं। अब यहां प्रत्येक सड़क फोरलेन या सिक्सलेन की हो गयी है। पहले गोरखपुर में वायु सेवा नहीं थी, किन्तु आज यहां से 14 फ्लाइट्स संचालित हो रही हैं। पहले गोरखपुर में पर्यटन का कोई बड़ा केन्द्र नहीं था। गोरखनाथ मंदिर धार्मिक एवं गीता प्रेस धार्मिक ग्रंथ की दृष्टि से महत्वपूर्ण केन्द्र थे। किन्तु अब गोरखपुर में रामगढ़ताल पर्यटन का एक बेहतरीन गन्तव्य बन चुका है। गोरखपुर नगर में जिन वॉर्डों में गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों के लिये मांगलिक या अन्य शुभ कार्यक्रम करने के लिए स्थान की व्यवस्था नहीं थी, वहां उत्सव भवन बनाये जा रहे हैं। स्वच्छता के लिए विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं। पिछले सप्ताह ही यहां एक गार्बेज प्लान्ट का उद्घाटन किया गया था। गोरखपुर में दूर-दराज से आये निराश्रित व्यक्तियों को रात्रि सड़क पर न बितानी पड़े, इसके लिए जगह-जगह रैन बसेरे भी बनाये गये हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गोरखपुर नगर एक ही बरसात में जलमग्न हो जाता था। आज यहां जल निकासी की उचित व्यवस्था है। इसके लिए गोड़धोईया नाला बनाया जा रहा है। इसे एक भव्य स्वरूप दिया जा रहा है, जिससे जल निकासी की व्यवस्था के साथ पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जा सके। स्वच्छता कार्यक्रम से जनता को जोड़ना आवश्यक है। इसके लिए हमें प्रत्येक मोहल्ले में एक स्वच्छता समिति बनानी चाहिए। शहर में कहीं भी कूड़े का ढेर न दिखे। नगर निगम एवं प्रशासन को यह ध्यान देना चाहिए कि सड़क पर ठेला या रेहड़ी न लगे। इसके लिए उन्हें व्यवस्थित तरीके से पुनर्वासित करना चाहिए ताकि उनकी आजीविका प्रभावित हुए बिना यातायात सुचारु रुप से चल सके। इन सभी कार्यों से हमारा शहर स्वच्छ व सुन्दर बना रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्ट्रीट लाइट्स को केवल रात में जलाएं, इन्हें दिन में पूर्णतः बन्द रखें। बिजली अनावश्यक खर्च नहीं होनी चाहिए। इस जिम्मेदारी का निर्वहन नगर निगम पार्षदों के साथ ही, नागरिकों को भी करना चाहिए। सड़कों एवं गलियों में गोवंश या अन्य पशु दिखाई नहीं देने चाहिये। इसके लिए हमें सभी सुविधाओं की व्यवस्था करनी पड़ेगी। नगर निगम प्रशासन, महापौर, पार्षद गण तथा आम जन मानस द्वारा इन दायित्वों का निर्वहन करने से नगरीय सुविधाओं को और बेहतर बनाने एवं गोरखपुर को स्मार्ट सिटी बनाने की मंशा पूरी हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने नगर निगम को निर्देश देते हुए कहा कि नगर निगम को आगामी वर्षा ऋतु के लिए अपनी तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए। नालों एवं नालियों की सफाई कर उनमें उपस्थित सिल्ट को पूरी तरह से निस्तारित किया जाना चाहिए। प्लास्टिक उपयोग को भी पूरी तरह बन्द करने का प्रयास करें।
सांसद रविकिशन शुक्ल एवं महापौर डॉ० मंगलेश श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

नारनौल:त्वरित समाधान सरकार व जिला प्रशासन की प्राथमिकता : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

दरभंगा हवाई अड्डा सलाहकार समिति की हुई बैठक।

rktvnews

बागपत:युवाओं, महिलाओं संग दिव्यांगों को भी मिला रोजगार, सभी के लिए पूरा हुआ रोजगार का सपना।

rktvnews

भोजपुर: शहीदों के सम्मान में निकाली गई 150 फिट लंबा तिरंगा यात्रा।

rktvnews

नवंबर, 2023 में 15 लाख 92 हजार नए श्रमिकों का ईएसआई योजना के अंतर्गत नामांकन किया गया।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमरीका में नौसेना के सतही युद्धक केंद्र का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment