RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

भोजपुर:आरा बक्सर फोर लेन पर मिलेगा स्वाद का जायका! आर के रेस्टोरेंट एवं ढाबे का हुआ उदघाटन।

आरा/भोजपुर 19 फरवरी।आज सदर प्रखण्ड के मिल्की गांव समीप आरा बक्सर रोड पर आर के रेस्टोरेंट एवं ढाबा का उदघाटन किया गया।
उदघाटन पूर्व विधि विधान से पूजा पाठ उपरांत विधिवत उद्घाटन पूर्व सांसद रामा सिंह ,शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के भुवर ओझा ,पटना मौर्य होटल के मैनेजिंग डायरेक्टर सह बखोरापुर मंदिर के अध्यक्ष बी डी सिंह, ज्ञान ज्योति स्कूल बम पाली के डायरेक्टर आदित्य विजय जैन ,ग्रामीण बैंक के मैनेजर एवं मेजर राणा प्रताप सिंह, मसाढ़ पंचायत मुखिया श्री सिंह द्वारा सम्मिलित रुप से फिता काटकर किया गया उसके बाद इन सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रजनन कर सभा की शुरुआत की गई। मेजर राणा प्रताप सिंह द्वारा सभी आगंतुको को गांव जवार के सभी विशिष्ट व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने सभी आगत अतिथियों को अंग वस्त्र देकर माला पहनाकर स्वागत किया। इस पर बी डी सिंह ने बताया की इस होटल के बनने से पहले आसपास के लोगों के खाने पीने की तकलीफ हो रही थी। इसके उदघाटन से इस समस्या का समाधान होगा।खाना के लिए यह होटल बहुत ही अच्छा होगा ।श्री ओझा द्वारा बताया गया की हम लोग कभी-कभी लौटते थे तो कहीं पर खाना नहीं मिलता था।अब हमें आश्वासन मिल गया कि खाना देर रात में आने के बाद भी मिलेगा। उपस्थित सभा के सभी लोगो ने होटल खोलने के लिए प्रो की बहुत ही प्रसंशा की।अंत में मुख्य अतिथि एवं उद्घाटन करता रामा सिंह ने बताया कि इस आरा बक्सर रोड पर यह होटल बहुत ही अच्छा रहेगा लोगों को खाने पीने के लिए कष्ट नहीं होगा।
इस अवसर पर होटल के प्रोपराइटर कृष्णा सिंह एवं उनके भाई पूर्व मुखिया संतोष सिंह एवं उनके पूरे परिवारों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया और सम्मान किया गया।
कृष्णा सिंह ने बताया कि मैं कम पैसा पर अच्छा भोजन देने के लिए संकल्पित हूं।
इस होटल एवं ढाबा के उद्घाटन में आसपास के क्षेत्रों के अलावा जिले के कई गणमान्य लोग जिसमें आरा से सिविल सर्जन के एन सिन्हा, कारी साथ के मुखिया प्रतिनिधि मिया सिंह , पूर्व मुखिया महेंद्र सिंह, शिव जी उपाध्याय,पप्पू सिंह पूर्व जिला परिषद् सोनू सिंह जी , अंजनी तिवारी आदि शामिल थे।

Related posts

क्या दुनिया को है सन्देश, जलता हुआ बांग्लादेश?

rktvnews

रामगढ़:पीवीयूएनएल पावर प्लांट चालू करने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

rktvnews

भोजपुर:वरीय पदाधिकारियों एवं चिकित्सकों की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:प्रभा सिन्हा शिक्षक सम्मान समारोह पांच सितंबर को :संयोजक आनंद मोहन

rktvnews

भोजपुर डीएम और डीडीसी ने डीएम आवास परिसर में गोपनीय प्रशाखा और नए बहुमंजिला पदाधिकारियों हेतु आवास निर्माण का किया शिलान्यास।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल से राजस्थान प्रशासनिक और लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment