RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

इंदौर:स्कूली और अन्य लोक परिवहन वाहनों की जाँच का अभियान जारी!दो वाहनों को किया गया जब्त- 20 वाहन संचालकों से 25 हजार रूपये का जुर्माना वसूल।

इन्दौर/मध्यप्रदेश 15 फरवरी।कलेक्टर आशीष सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर एवं सम्भागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वाड इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहनों , स्कूली वाहनों सहित अन्य वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। विभिन्न अनियमितताएं पाये जाने पर दो वाहनों को जब्त किया गया तथा 20 वाहन संचालकों से 25 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया गया।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत वाहनों के फ़िटनेस परमिट, बीमा, PUC, कर प्रमाण पत्र भी चेक किये जा रहे है। बसों में ओवरलोडिंग, अधिक किराया की भी जांच की जा रही है। यात्रियों से वाहन की स्पीड , चालक परिचालक के व्यवहार के सम्बंध में फीडबैक भी लिया जा रहा है। नागरिकों को अपने वाहनों पर HSRP नम्बर प्लेट लगवाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है तथा समझाईस भी दी जा रही है। स्कूल वाहनों की विशेष चेकिंग की जा रही है । जिसमें वाहन की गति, स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की जा रही है। बच्चों, पालकों से चालक-परिचालक के व्यवहार के बारे में फीडबैक भी लिया जा रहा है। कार्यवाही निरन्तर जारी है। चेकिंग के दौरान 01 मैजिक वाहन एवं 01 मालवाहक वाहन का मौके पर और ऑनलाइन बिना कोई दस्तावेज के पाए जाने से जब्त किया गया। स्कूल बसों पर परमिट शर्तो का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की गई। साथ ही 20 से अधिक अन्य वाहनों पर मोटरयान अधिनियम एवं मध्यप्रदेश कराधान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। जिनसे 25 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया।

Related posts

चतरा:जिला गंगा समिति, चतरा की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

नियोजित शिक्षक संघर्ष की पृष्ठभूमि से ही आए है:संजीव श्याम सिंह।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 01 फरवरी 26

rktvnews

बिहार: भोजपुर:बड़हरा विधायक ने कोईलवर प्रखंड के महकमपुर डुमरिया मे शिविर लगा आमजनो को दिलाई पार्टी की सदस्यता।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:01 नवंबर 23

rktvnews

भोजपुर: आरा के सदर अस्पताल में कूल्हे का कृत्रिम प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment