RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

सारण:हीटवेब और बारिश को ध्यान में रखते हुए बज्रगृह और मतगणना केंद्र की करें तैयारी: डीएम

RKTV NEWS/सारण(छपरा)25 अप्रैल। जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी  अमन समीर ने लोक सभा आम निर्वाचन के निमित गुरुवार को बाजार समिति में निर्माणाधीन बज्रगृह, मतगणना केंद्र और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक भवन का निरीक्षण करते हुए उसमें ऑब्जर्वर कक्ष, आरओ कक्ष और मुख्य रिजल्ट संधारण के लिए कंप्यूटर कक्ष को चिन्हित किया। उन्होंने भवन में सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्बाध बिजली की आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान विधानसभा वार निर्मित बज्रगृह का निरीक्षण करते हुए उनके रिसेप्शन काउंटर का स्थान और काऊंटिंग हॉल का अवलोकन किया। उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम में सीलन नहीं होने के लिए उपचारात्मक उपाय करने को कहा। सभी निर्माण और तैयारी को हीटवेब और बारिश को ध्यान में रख कर करने की हिदायत देते हुए सभी निचले स्थल की विधिवत भराई करने को कहा ताकि जल जमाव की समस्या न होने पाए। डीएम श्री समीर ने रिसीविंग और काउंटिंग के लिए पृथक बैरिकेडिंग करने और सूचनात्मक साइनेज लगाने की हिदायत दी। उन्होंने सीएपीएफ के ठहरने के स्थल, मीडिया सेंटर के लिए चिन्हित स्थल, पे ऐंड यूज फूड जोन, हेल्प डेस्क बनाने की हिदायत दी। साथ ही वाहन पार्किंग स्थल, ट्रैफिक प्लान बनाने, कमिशनिंग के बाद डिस्पैच सेंटर से लौटने वाले इवीएम के खाली ट्रंक को भंडारित करने के लिए गोडाउन को चिन्हित कर आवश्यक तैयारी करने को कहा। कैंपस में पर्याप्त मात्रा में नए शौचालय निर्माण और पानी के लिए बोरिंग करने के साथ ही पहले से मौजूद सुलभ शौचालय को ठीक कर उपयोगी बनाने का निदेश दिया। बाजार समिति कैंपस की नियमित सफाई करने के साथ ही सीसीटीवी के मानीटरिंग स्थल, राजनैतिक दलों के निरीक्षण और ठहरने के स्थल को चिन्हित करते हुए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निदेश दिया। उन्होंने स्पॉट डायरेक्शन साइनेज लगाने के साथ ही डूज एंड डांट्स की फ्लैक्सी, रिसीविंग के समय कर्मियों की मदद के लिए काउंटर के समीप चेक लिस्ट का बोर्ड आदि लगाने को कहा। डीएम श्री समीर ने सभी तैयारियों को समय सीमा के अंदर पूर्ण कर लिए जाने की सख्त हिदायत दी। इस अवसर पर नगर आयुक्त सुमित कुमार, एडीएम शंभू शरण पांडेय, एसडीएम संजय कुमार राय, उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल, डीएमडब्लुओ रवि प्रकाश, डीसीओ हरिशंकर कुमार, भवन निर्माण के अधीक्षण अभियंता मिथिलेश कुमार, ओएसडी मनीष कुमार, डीटीओ राजीव रंजन सिन्हा, पीएचईडी अभियंता निखिल कुमार, एटीओ सुमन कुमार, विद्युत विभाग के अभियंता, एसपीई सुशील कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

प्योर ईवी ने इकोड्रिफ्ट 350 किया लॉन्च:170 किलोमीटर की रेंज और बेहतरीन परफॉर्मेंस से भरपूर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल।

rktvnews

भोपाल:अखिल भारतीय साहित्य परिषद, भोपाल इकाई के तत्वावधान में आयोजित हुई व्यंग्य गोष्ठी।

rktvnews

बक्सर:विश्वविद्यालय कुलानुशासक प्रो.डॉ.कुमार कौशलेंद्र के असामयिक निधन पर शोकसभा आयोजित।

rktvnews

विकास पुरुष केन्द्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह 8 मार्च को सैकड़ो योजनाओ का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण।

rktvnews

चंद्र वंश में कई प्रतापी राजा हुए : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक दिवसीय बैंकर्स वर्कशॉप फॉर वुमेन एंटरप्रेन्योरशिप फंड का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment