RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में कल्याण विभाग के निर्मित हो रहे संरचनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक।

बक्सर/बिहार 09 फरवरी। जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कल्याण विभाग के निर्मित हो रहे संरचनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
समीक्षा के क्रम में अनुसूचित जनजाति-सह-शिक्षा आवासीय उच्च विद्यालय रामपुर, केसठ, बक्सर एवं अन्य पिछड़ा वर्ग बालिका छात्रावास महदह बक्सर का हस्तांतरण प्रक्रिया अतिशीध्र पूर्ण कर शैक्षणिक सत्र 2024-25 का पठन-पाठन प्रारम्भ करने हेतु जिला पदाधिकारी के द्वारा जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर को निदेशित किया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा अनुसूचित जाति आवासीय उच्च विद्यालय बक्सर के निर्माण प्रक्रिया ससमय प्रारम्भ करने हेतु भवन निर्माण निगम एवं अन्य पिछड़ा वर्ग बालिका +2 आवासीय विद्यालय अदफा डुमराँव बक्सर का निर्माण कार्य लक्षित समय में पूर्ण करने हेतु भवन निर्माण विभाग निदेशित किया गया।
समीक्षा के क्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

रेलवे भविष्य के लिए खुद को तैयार करने की दिशा में है अग्रसर।

rktvnews

बक्सर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में बक्सर एवं ब्रह्यपुर विधान सभा क्षेत्र के उड़नदस्ता दल एवं स्टैटिक निगरानी दल के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने बागमती नदी में डूबने से 03 बच्चों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

रक्षा मंत्री 01 अक्टूबर को रक्षा लेखा विभाग के 278वें वार्षिक दिवस में शामिल होंगे।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment