RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

मुज्जफरपुर:जिलाधिकारी, सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में AES को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक आयोजित।

मुजफ्फरपुर/बिहार 05 फरवरी।जिलाधिकारी, सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में आज AES को लेकर पहली बैठक संबंधित पदाधिकारियों के साथ किया गया, जिसमें बिन्दुवार समीक्षा हुई। विगत सालों में हुए केस को देखते हुए इस बार तैयारी करने का निदेश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। गौरतलब है कि पिछले वर्ष एक भी मृत्यु का केस नहीं था। गहन प्रचार-प्रसार और कुशल माॅनिटरिंग के चलते लगातार सुधार और जीरो डेथ की ओर जिला अग्रसर है। जिला पदाधिकारी ने निदेश दिया की इस बार अभी से ही पंचायतों में डेडिकेटेड वाहनों को चिन्हित करने, उसके चालक का नाम चिन्हित करें और संबंधित माता-पिता, सेविका और आशा के मोबाईल में सेव कर दें ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में क्विक रिस्पाॅस के साथ मरीज को चिकित्सा केन्द्र पर ले जाया जा सके। आई.ई.सी. के तहत जन जागरूकता और प्रचार-प्रसार को सघन रूप से करने का निदेश दिया गया। होम विजिट के साथ बच्चों का सर्वे कर सूचीबद्ध करने का निदेश दिया गया। साथ ही जीविका, आई.सी.डी.एस. एवं अन्य स्तरों पर भी प्रशिक्षण देने की बात कही गयी। कन्ट्रोल रूम को एक्टिव करने का निदेश वैक्टरजनित पदाधिकारी डाॅक्टर सतीश को दिया गया। बताते चलें कि विगत वर्ष पहली बार औराई प्रखण्ड में सबसे ज्यादा केस परिलक्षित हुए थें। हैण्डबील, होर्डिग, फ्लैक्स, एल.ई.डी. वाहन द्वारा प्रचार-प्रसार गत वर्ष की भांति इस बार भी कराने का निदेश दिया गया। एस.के.एम.सी.एच. और निजी हाॅस्पीटल को भी इस बावत पूर्ण तैयार रहने का निदेश दिया गया। महादलित टोलों में विकास मित्र तथा विद्यालयों में चेतना सत्र जीविका दीदी द्वारा अपने मीटिंग में चर्चा-परिचर्चा के द्वारा इसका गहन प्रचार-प्रसार करने का निशिक्षा पदाधिकारी को दिया गया।

Related posts

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भारतीय सैन्य अकादमी में 157वीं पासिंग आउट परेड का अवलोकन किया।

rktvnews

बक्सर:शहरी के साथ ग्रामीण इलाकों में लोगों को परिवार नियोजन का संदेश देगा सारथी रथ: जिला पदाधिकारी

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 और इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का किया औचक निरीक्षण,खुद सुनी समस्याएं।

rktvnews

बिहार सरस मेला:नीरा से बने तिलकुट और लड्डू का बना बड़ा बाजार

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपनी मां के साथ किया पौधारोपण।

rktvnews

अखिल भारतीय कला मंदिर भोपाल जिला इकाई द्वारा पर्यावरण विषयक काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment