RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

चतरा:उपायुक्त ने स्किल कौंसिल फ़ॉर माइनिंग सेंटर का द्वीप प्रज्वलित कर विधिवत किया उद्घाटन।

चतरा/ झारखंड 05 फरवरी।सिमरिया अनुमंडल क्षेत्र के मुर्वे स्टेडियम में आयोजित सीसीएल द्वारा लोडर प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपायुक्त अबु इमरान पहुंचे। जहां द्वीप प्रज्वलित कर तथा फीता काट कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। उपायुक्त अबु इमरान ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सीसीएल द्वारा आयोजित कौंसिल स्किल माइनिंग सेंटर के तहत बेरोजगार चालकों को लोडर का प्रशिक्षण देकर क्षेत्र के चालकों को रोजगार उन्मुखीकरण किया जाना बहुत हीं अच्छा और सराहनीय कदम है। इससे प्रभावित क्षेत्र के लोगों को किसी भी क्षेत्र या शहर में लोडर चला कर अपना जीवकोपार्जन समुचित ढंग से कर सकेगा। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने डिजिटल लोडर प्रशिक्षण हॉल का निरीक्षण करते हुए खुद डिजिटल लोडर चला कर देखा और संतुष्ट होकर चालकों से पूछा । क्या इससे लोगों को सार्थक रोजगार मुहैया होगी। चालकों ने उपायुक्त की बातों को हामी भरते हुए कहा कि हम लोगों के लिए यह प्रशिक्षण वरदान साबित होगा। पत्रकार बंधु से वार्ता में उपायुक्त ने बताया कि यह क्षेत्र के लिए सुनहरा अवसर है।जिससे लोग प्रशिक्षण प्राप्त कर कहीं भी लोडर चला सकते हैं। आगे कहा कि यह प्रशिक्षण के पहली पाली में 60 लाभार्थी को प्रशिक्षण दिया जाएगा ।आगे भी यह प्रशिक्षण जारी रहेगा। वहीं उपायुक्त द्वारा प्रशिक्षण ले रहे लोगों के बीच सेफ्टी किट एवं बैग का वितरण किया गया।
मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, जिला परिवहन पदाधिकारी चतरा इंद्र कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी विनय कुमार , अंचलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार दुबे, बीपीओ राजेश पासवान के अलावे सीसीएल के अधिकारी एवं कर्मी और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लाभार्थी शामिल थे।

Related posts

विश्व रेडक्रॉस दिवस की तैयारी जोर-शोर से,आरा में 8 मई को होगा साइकिल रैली और झंडोतोलन का आयोजन।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:नोडल पदाधिकारियों की ऑनलाइन परीक्षा संपन्न ,जवाबदेही, पारदर्शिता और गुणवत्ता पर विशेष जोर।

rktvnews

इंदौर:डॉ. अतुल मलिकराम की अध्यक्षता में ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई बाबा साहेब की जयंती।

rktvnews

10 अगस्त को होगा इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना का आगाज!जिले के 74 हजार से अधिक लाभार्थियों को मिलेगी सौगात।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में नगर भवन गढ़वा में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

गिरीडीह :उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिलेवासियों को दी विजयदशमी और दशहरा की बधाई एवं शुभकामनाएं, कहा विजयादशमी का त्योहार अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की जीत का है प्रतीक है।

rktvnews

Leave a Comment