RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

नारी..! : डॉ ब्रजेन्द्र नारायण द्विवेदी।

डॉ ब्रजेन्द्र नारायण द्विवेदी

नारी…!

वह समर्थ है,अबला का मत
नाम उसे दो।
अन्नपूर्णा उदर पूर्ति करती है सबकी।
घर के कोने-कोने में है छाप
उसीके मृदुल करों की।

वर्तमान में जीवन के आयाम हैं जितने,
नहीं अछूता कोई क्षेत्र है उससे।
गगन चूमती, वायुयान को गति देती है।
जलपोतों का संचालन कर
मथती सागर।
शिक्षक बनकर ज्ञान बाँटती।
करती शोध नवीन प्रखर वैज्ञानिक होकर।
बनी चिकित्सक असहायों के
प्राण बचाए,अपनी सुख दुःख
की परवाह नहीं करती है।
काया से ऊपर उठकर तो ध्यान दीजिए,वह सबला है।
विपदा में भी धैर्य बँधाती,
पति के साथ ही करती रक्षा
सम्बन्धों की,
चाहे जितना कष्ट उठाना पड़ जाए ,
पर नहीं पराजित होती है वह।
अपने त्याग, तपस्या ममता के कारण ही,
पूजित वह युग युग से ही होती आई है।
माँ, अर्द्धांगिनी ,देवी हैं पुकारते मानव उसको ।
सीता, सावित्री,शांडिल्य
का नाम अमर है शुचि शास्त्रों में।
वर्तमान में भी अनेक का नाम लोक में अमर हुआ इतिहास
पृष्ठ पर।
नारी नर से नहीं कहीं कम है
पुरुषों से।
है आधार सृष्टि की संरचना का।
इसीलिए तो परमात्मा भी
उसके सम्मुख नत है होता।

Related posts

रायपुर : बेदमति को एक माह में ही मिली अनुकंपा नियुक्ति।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा “भूमि सम्मान” समारोह में प्लैटिनम ग्रेडिंग प्रमाणपत्र से उपायुक्त अबु इमरान किये गए सम्मानित।

rktvnews

पंद्रहवें वित्त आयोग ने कर्नाटक के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए अनुदान जारी किया।

rktvnews

गिरीडीह :उपायुक्त रामनिवास यादव ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांतों और लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे तथा उनके सादगीपूर्ण व दृढ़ इच्छाशक्ति से भरे योगदानों को याद करते हुए किया कोटि-कोटि नमन,बताया प्रेरणा का स्रोत।

rktvnews

बिहार कौशल विकास मिशन और BIPARD SKILL PARK के संयुक्त तत्वावधान में “स्किल्स से समृद्धि तक: बिहार की यात्रा 2047 तक” विषय पर नेशनल स्किल्स मीट का आयोजन।

rktvnews

वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भारत एकजुट है; स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत पर ध्यान देना जरूरी: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

rktvnews

Leave a Comment