RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी में ज्ञानोत्सव कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 मार्च।स्थानीय प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी के प्रेक्षागृह में ज्ञानोत्सव ( लर्निंग फेस्टिवल) का विधिवत दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन हुआ। इस कलात्मक सृजनात्मक गतिविधियों से सजा आयोजन का उद्घाटन करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद प्रवेज आलम ने कहा कि यह आयोजन अपने आप में अनोखा है। ढेरों तरह के गतिविधियों से सजेगा ज्ञानोत्सव। अपने संबोधन में संगीत शिक्षक प्रमोद कुमार ने कहा ज्ञानोत्सव के माध्यम से लोक गीत संगीत की समझ स्कूली शिक्षा में होनी चाहिए। तरह तरह के गीत संगीत से यह आयोजन काफी कलात्मक होगा। मनोविज्ञान शिक्षिका रिंकल कुमारी ने अपने संबोधन में विचार रखते हुए कहा कि, मनोवैज्ञानिक प्रभाव कला संस्कृति के विकास से बच्चों के मन मस्तिष्क पर पड़ता है। साकारात्मक ऊर्जा और मौलिक समझ कला साहित्य गीत संगीत के माध्यम से छात्राओं में रचनात्मक बदलाव संभव है। वरिष्ठ शिक्षक सिकंदर कुमार विचार रखते हुए बोलें चार दिनों तक विद्यालय प्रांगण में कलात्मक सृजनात्मक रचनात्मक गतिविधि होते रहेगा। तब है कि इस आयोजन का प्रभाव दुरगामी होगा जो सांस्कृतिक माहौल विद्यालयों में सृजित करेगा। शिक्षकों ने भी वाट्सएप के माध्यम से छात्राओं के लिए शुभकामनाएं भेजी। वरिष्ठ शिक्षक अजय राय, मनोज कुमार,सुनित त्रिपाठी,जय गोपाल सिंह, सुकेश कुमार,सुधांशु शर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा कि विद्यालय के छात्राओं को ढेरों शुभकामनाएं।कार्यक्रम का विधिवत संचालन चित्रकार रौशन राय करते हुए बोले,यह संस्कृति मूलक गतिविधि निश्चित रूप से समग्र विकास छात्राओं के मन मस्तिष्क से जुड़ेगा। इस अवसर पर गीत संगीत और नृत्य भी छात्राओं ने प्रस्तुत किया। छात्राओं में मुख्य संध्या कुमारी, प्रियांशु कुमारी,रितु कुमारी, नेहा कुमारी, ज्योति कुमारी, रागिनी कुमारी, सुरभि कुमारी के साथ शिक्षिका/ शिक्षक ,रिंकल रिंकल कुमारी, प्रमोद कुमार, परवेज आलम रौशन राय सिकंदर कुमार चर्चिल टैगोर, निरज कुमार उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री 1 अगस्त को पुणे का दौरा करेंगे।

rktvnews

वैशाली:स्वीप गतिविधि के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदान तिथि का हुआ मानव श्रृंखला का निर्माण।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: जीविका लाइब्रेरी से विद्या दीदी”निशा ” कर रही विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में सहयोग।

rktvnews

एजुकेट गर्ल्स की संस्थापिका सफीना हुसैन को प्रतिष्ठित लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मानद डॉक्टरेट की उपाधि।

rktvnews

एनआईआरएल और महाप्रीत ने हरित ऊर्जा क्षेत्र स्थापित करने के लिए समझौता को आगे बढ़ाया।

rktvnews

बक्सर :रघुवंशी कुअँरी +2 उच्च विद्यालय तियरा में शिक्षा संवाद आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment