RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा, ईडी ने किया गिरफ्तार।

रांची /झारखंड 31 जनवरी। झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने आज गिरफ्तार कर लिया है. उनकी ये गिरफ्तारी जमीन घोटाले मामले में हुई है. इससे पहले हेमंत ने राजभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया था. उनकी जगह चंपई सोरेन को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया. चंपई ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया. उन्होंने 43 विधायकों का समर्थन पत्र उन्हें सौंपा था। इससे पहले हेमंत सोरेन मंगलवार को 40 घंटे बाद दिल्ली से अचानक रांची पहुंचे थे. सोरेन ने दिल्ली से रांची तक सड़क मार्ग के जरिए 1250 किमी से ज्यादा की यात्रा की. यहां उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के सीनियर नेताओं और सहयोगी विधायकों से मुलाकात की. इस बैठक में सीएम सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की भी मौजूदगी रही. हालांकि, वे विधायक नहीं हैं. JMM का कहना है कि बैठक में आगे की रणनीतियों के बारे में चर्चा की गई है।

Related posts

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना, शिव भक्तों के साथ मनाया महाशिवरात्रि पर्व।

rktvnews

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने ऑनलाइन माध्यम से एसएसआर 2024 तथा मतदाता सूची कंटीनियूस अपडेशन के कार्यों का किया समीक्षा!स्वीप कार्यक्रम के तहत चलने वाले गतिविधि को गति दे: अबू इमरान

rktvnews

भोजपुर:इजरायल द्वारा फिलिस्तीन पर हमले व जारी जनसंहार के खिलाफ वामदलों ने आरा में निकाला विरोध मार्च।

rktvnews

किसी के दिल में अपना घर कर लिया..! :गिरीश गुप्ता

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:नव नियुक्त सहायक आचार्यों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

रायपुर : निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को दी गई भावभीनी विदाई।

rktvnews

Leave a Comment