RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 30 जनवरी।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में राष्ट्रपिता स्वर्गीय महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने महात्मा गांधी सहित देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले वीर बलिदानियों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता। भारत की आजादी के लिए महात्मा गांधी के अतुल्य योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने पूरी दुनिया को दिखाया कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर डटे रहकर किस तरह बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी विश्व के लिए न सिर्फ उपयोगी हैं, बल्कि उनके विचारों और दर्शन में अनेक समस्याओं का समाधान भी छिपा है। उन्हीं की प्रेरणा से नए और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है। हम सभी गांधी जी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का प्रण लें और राष्ट्र के विकास में योगदान दें। यही गांधी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Related posts

NCC कैडेटों के बीच दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में बंकर ब्रस्टिंग ड्रिल का कराया गया अभ्यास।

rktvnews

नारनौल:सेंट जॉन रेडक्रॉस भवन नारनौल में पांच दिवसीय जेआरसी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ।

rktvnews

रामनवमी शोभा यात्रा संचालन हेतु जगदीशपुर के रामलीला मंच पर हुआ कार्यालय का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:मातृभाषा के लिए मन में सम्मान.. तभी मिलेगी भोजपुरी को पहचान।

rktvnews

झारखंड:केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड की तीन विधानसभा बहरागोड़ा, मनोहरपुर और जगन्नाथपुर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में सरदार पटेल के अधूरे काम को पूरा किया।

rktvnews

Leave a Comment