RK TV News
खबरें
Breaking Newsविद्युत

रायपुर : वाणिज्य, श्रम और उद्योग मंत्री ने किया सब स्टेशन का उद्घाटन!लो वोल्टेज और बिजली की समस्या होगी दूर : मंत्री

रायपुर/ छत्तीसगढ़ 30 जनवरी।प्रदेश के वाणिज्य, श्रम और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा जिले के खरमोरा में नवनिर्मित 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सब स्टेशन के शुरु हो जाने से कई वार्डों की बिजली की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। विशेष तौर पर दादरखुर्द, खरमोरा समेत अन्य वार्डाे में निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति हो पाएगी और लोगों को लो वोल्टेज को समस्या से छुटकारा मिलेगा।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि सब स्टेशन से गर्मी के दिनों में लो वोल्टेज और कटौती से राहत मिलेगी। शहर के कई जगहों पर नवीन उपकेंद्र निर्माणाधीन है। हमारा प्रयास है कि सभी का निर्माण जल्द पूरा हो सके ताकि पूरे शहर में बिजली की समस्या से निदान मिल सके। इस सब स्टेशन से आसपास के 4 वार्डाे के 5 हज़ार उपभोक्तओ को इसका लाभ मिलेगा। वार्ड वासियों की मांग पर मंत्री श्री देवांगन ने वितरण विभाग के अधिकारियो को निर्देशित किया कि जिन भी वार्डों में अधिक बिजली बिल की शिकायत है, वहां जल्द शिविर लगाकर शिकायतों का निराकरण करें। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी के अधिकारी एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : एक देशी कट्टा व 5 गोली के साथ एक गिरफ्तार।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 04 अक्टूबर 25

rktvnews

भोजपुर:विश्विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विनम्रता फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान मनाया गया मासिक धर्म स्वछता दिवस।

rktvnews

पटना: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बिहार आगमन को ले की गई प्रेस वार्ता।

rktvnews

अयान हीरो होंडा गैराज, आशापुर से एक बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश में वितरित होने वाली राशन सामग्री में श्रीअन्न को शामिल किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment